फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vaishno Devi Landslide Agra Youth Found Dead 70 Km Away Three Still Missing Katra Landslide

Vaishno Devi Landslide: आगरा के युवक की माैत...70 किमी दूर जाल में फंसा मिला शव, तीन लोग अब भी लापता

Fri, 29 Aug 2025 12:19 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 29 Aug 2025 12:19 AM IST
सार

Katra Landslide News: पिता विनोद इकलौते बेटे की मौत की सूचना मिलते ही पूरी तरह टूट गए। उनके आंसू नहीं रुक रहे थे। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
Vaishno Devi Landslide Agra Youth Found Dead 70 Km Away Three Still Missing Katra Landslide
परिवार में मचा कोहराम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 Agra News:आगरा के खेरागढ़ निवासी शिव बंसल वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए थे। वहां भूस्खलन की चपेट में आ गए। इकलाैते बेटे की माैत से  परिवार में कोहराम मच गया। पिता के आंसू नहीं रुक रहे।
विज्ञापन


जम्मू में माता वैष्णो देवी-कटड़ा मार्ग पर हुए भूस्खलन में बहे खेरागढ़ निवासी शिव बंसल (21) का शव मिल गया। घटनास्थल से करीब 70 किलोमीटर दूर आरएस पुरा सेक्टर के झज्जर कोटली थाना क्षेत्र में एनडीआरएफ की टीम को बुधवार शाम करीब 4 बजे तवी नदी के किनारे जाल में फंसा शव मिला। वहीं हादसे में बहे शिव के ममेरे भाई प्रांशु मित्तल, दोस्त यश गर्ग, वहीं रकाबगंज के रहने वाले जूता कारीगर दीपक कुमार के पिता अर्जुन सिंह का पता नहीं चल सका है। परिजन उनकी तलाश में लगे हैं।
विज्ञापन


 

घटना 26 अगस्त की दोपहर में किशनपुर डोंगल मार्ग पर हुई थी, जब शिव वैष्णो देवी दर्शन कर सैपऊ, धौलपुर निवासी अपने ममेरे भाई व तीन दोस्तों के साथ लाैट रहा था। पानी के तेज बहाव के साथ सभी लोग बह गए थे। दो युवकों आदित्य परमार और दीपक मित्तल ने तैरकर पेड़ों की टहनियां पकड़ लीं थीं, जिससे वे बच गए और उनको सुरक्षित निकाल लिया गया। वहीं यश गर्ग, प्रांशु मित्तल और शिव बंसल बह गए थे। अभी तक यश गर्ग और प्रांशु मित्तल का पता नहीं चल सका है।

 

उधर, शिव के घर में मातम पसरा हुआ है। बृहस्पतिवार को रिश्तेदार पिता, दादा, को ढांढस बंधाने का प्रयास करते रहे। पिता विनोद इकलौते बेटे की मौत की सूचना मिलते ही पूरी तरह टूट गए। उनके आंसू नहीं रुक रहे थे। हालांकि अभी मौत की जानकारी शिव की मां, दादी और बहनों को नहीं दी गई है। 

झज्जर कोटली पुलिस शव ने पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे शव को परिजन के सुपुर्द कर एंबुलेंस से खेरागढ़ के लिए रवाना किया। शव को शिव के मामा (लापता प्रांशु के पिता) सुनील मित्तल लेकर आ रहे हैं।

 
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह तक शव खेरागढ़ लाए जाने की उम्मीद है। वहीं रकाबगंज के कुम्हार पाड़ा के रहने वाले अर्जुन सिंह भी लापता है। इस घटना में उनकी पत्नी सुनीता, पाैत्री सेजल और बेटे दीपक की साली भावना की मृत्यु हो गई थी। वहीं बहू मोना का पैर कट गया था। बेटा दीपक, बड़ी पाैत्री एंजिल, बेटी और दामाद बच गए थे। उनके परिवार में भी रिश्तेदारों का तांता लगा हुआ है। परिजन लापता अर्जुन सिंह की तलाश में लगे हुए हैं।

मुख्यमंत्री और डीजीपी से किया संपर्क
26 अगस्त को हादसे के बाद 27 अगस्त की सुबह तक कोई भी जानकारी नहीं होने पर खेरागढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष सुधीर गर्ग ने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री कार्यालय और अपने एक आईपीएस रिश्तेदार के माध्यम से डीजीपी से संपर्क किया था। इसके बाद ही सर्च ऑपरेशन में तेजी आई और घटनास्थल से करीब 70 किमी दूर तवी नदी के समीप जाल में फंसा शिव बंसल का शव मिला।

ये भी पढ़ें-UP: लूट के आरोपी ने किया एसओजी प्रभारी का सम्मान...दंगल में भेंट की चांदी की गाय, कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed