फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra youth fall in love with bihar girl on facebook

फेसबुक पर प्यार, डेटिंग पर प्रेमी को बुलाया बिहार, अब परेशान हो रहा परिवार

Fri, 07 Sep 2018 10:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 07 Sep 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
agra youth fall in love with bihar girl on facebook
demo pic
फेसबुक पर प्यार के इजहार के बाद बिहार की युवती प्रेमी संग आगरा आ गई। प्रेमी के साथ ही रहने लगी। परिजन युवती की तलाश में पुलिस के साथ यहां आए। जब तक पुलिस उन तक पहुंचती, तब तक वो घर से भाग निकले। पुलिस ने प्रेमी के पिता और भाई को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र का है। यहां के एक मोहल्ले के रहने वाले युवक की दोस्ती फेसबुक पर बिहार की युवती से हो गई। युवती ग्रेजुएशन कर रही है। दोनों मैसेंजर पर चैटिंग करने लगे। युवक ने फेसबुक पर प्यार का इजहार कर दिया। 
विज्ञापन


इस पर युवती ने युवक को मिलने के लिए अपने घर बुलाया। डेटिंग के लिए युवक बिहार चला गया। दोनों की मुलाकात हुई। पिछले दिनों युवक युवती को अपने साथ ले आया। उधर, युवती के परिजनों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। इसमें युवक के साथ परिजन भी नामजद किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी-प्रेमिका फरार

बुधवार को बेटी को ढूंढते हुए परिजन आगरा आ गए। उनके साथ बिहार पुलिस भी आई। सिकंदरा थाना पुलिस की मदद मांगी। पुलिस युवक के घर पहुंच गई। मगर, वह नहीं मिला। वह अपनी बहन के यहां पर शाहगंज क्षेत्र में रह रहा था।

जब युवक और युवती को बिहार पुलिस के आने के बारे में पता चला, तो वहां से भी चले गए। बिहार पुलिस ने युवक के पिता और भाई को पकड़ लिया। उन्हें अपने साथ लेकर बिहार वापस चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed