फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aam Budget 2021 Expectations: Agra youth expect affordable and accessible education in budget

आम बजट 2021: आगरा के युवाओं को बजट से सस्ती और सुलभ शिक्षा की दरकार

Fri, 29 Jan 2021 05:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Jan 2021 05:03 PM IST
विज्ञापन
Aam Budget 2021 Expectations: Agra youth expect affordable and accessible education in budget
आम बजट: मुस्कान, हिमांशु, सारांश (क्रमश:) - फोटो : अमर उजाला

आगरा के युवा वर्ग को आम बजट से सुलभ और सस्ती शिक्षा की दरकार है। युवाओं का कहना है कि शिक्षा पर सरकार को विशेष तौर से ध्यान देना चाहिए। एजुकेशन लोन सस्ते किए जाएं और मेडिकल-इंजीनियरिंग कॉलेजों की संख्या बढ़ाई जाए। छात्र कॉलेजों में आसानी से दाखिला ले सकें और अभिभावकों पर दबाव भी नहीं बने। 

विज्ञापन

 
विजय नगर निवासी सारांश अग्रवाल ने बताया कि वह इस समय 12वीं के साथ इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन अलग-अलग निजी कॉलेज की फीस सुनी तो होश उड़ गए। प्रति सेमेस्टर में दो से लेकर पांच लाख रुपये तक फीस है। उन्होंने मांग रखी कि कॉलेजों की फीस कम की जानी चाहिए। इस मद में भी बजट में कुछ राशि दी जानी चाहिए जिससे कि छात्र-छात्राओं के अभिभावकों पर आर्थिक बोझ अधिक नहीं बढ़े 
विज्ञापन


ये भी मांग:
सभी कॉलेजों की फीस में एकरूपता होनी चाहिए
कंप्यूटर, टैबलेट की कीमत 50 फीसदी तक हो कम

...दाखिला लेना भी आसान नहीं
सिकंदरा निवासी छात्र लव उपाध्याय ने कहा कि कोचिंग तो महंगी है ही, इसके अलावा कॉलेजों में दाखिला लेना भी आसान नहीं है। बजट में कुछ ऐसा किया जाए कि कॉलेजों की फीस सभी लोगों को ध्यान में रखकर लागू हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कम फीस का विकल्प होना चाहिए
ओल्ड विजय नगर निवासी मुस्कान अग्रवाल ने कहा कि सरकारी कॉलेज और विवि की फीस को लेकर समस्या नहीं है। लेकिन यहां दाखिल तभी होता है जब मेरिट में नाम आ जाए। निजी कॉलेजों में भी विद्यार्थियों के पास कम फीस देने का विकल्प होना चाहिए। 

आधी से ज्यादा सब्सिडी मिलनी चाहिए
कमला नगर की गरिमा ने कहा कि मैं चाहती हूं कि वित्त मंत्री उन लड़कियों के लिए विशेष सुविधाएं दें जो शुरुआत से सरकारी स्कूलों में पढ़कर आगे निकली हैं। उनको फीस में आधी से ज्यादा सब्सिडी मिलनी चाहिए।

शिक्षा के बजट को भी बढ़ाएं
कमला नगर मुस्कान छाबड़िया ने कहा कि आईटी के क्षेत्र में ज्यादातर युवा जाना चाहता है। लेकिन कॉलेजों की फीस काफी ज्यादा है। कॉलेजों की संख्या भी कम है। वित्त मंत्री शिक्षा के बजट को भी बढ़ाएं। 

शिक्षा का निजीकरण कम से कम हो
कमला नगर निवासी तमन्ना ने कहा कि शिक्षा का निजीकरण कम से कम किया जाए। सरकारी कॉलेज में सुविधाएं बढ़ाएं। निर्धन युवतियों के लिए खासतौर पर कॉलेजों में कम फीस रखी जाएं। 

...सरकार को भी साथ देना होगा
मुगल रोड निवासी हिमांशु ने कहा कि मैं इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहता हूं। इसके लिए सरकार को भी साथ देना होगा। उच्च शिक्षा के लिए निजी कॉलेज में फीस आधी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed