आम बजट 2021: आगरा के युवाओं को बजट से सस्ती और सुलभ शिक्षा की दरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के युवा वर्ग को आम बजट से सुलभ और सस्ती शिक्षा की दरकार है। युवाओं का कहना है कि शिक्षा पर सरकार को विशेष तौर से ध्यान देना चाहिए। एजुकेशन लोन सस्ते किए जाएं और मेडिकल-इंजीनियरिंग कॉलेजों की संख्या बढ़ाई जाए। छात्र कॉलेजों में आसानी से दाखिला ले सकें और अभिभावकों पर दबाव भी नहीं बने।
विजय नगर निवासी सारांश अग्रवाल ने बताया कि वह इस समय 12वीं के साथ इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन अलग-अलग निजी कॉलेज की फीस सुनी तो होश उड़ गए। प्रति सेमेस्टर में दो से लेकर पांच लाख रुपये तक फीस है। उन्होंने मांग रखी कि कॉलेजों की फीस कम की जानी चाहिए। इस मद में भी बजट में कुछ राशि दी जानी चाहिए जिससे कि छात्र-छात्राओं के अभिभावकों पर आर्थिक बोझ अधिक नहीं बढ़े
ये भी मांग:
सभी कॉलेजों की फीस में एकरूपता होनी चाहिए
कंप्यूटर, टैबलेट की कीमत 50 फीसदी तक हो कम
...दाखिला लेना भी आसान नहीं
सिकंदरा निवासी छात्र लव उपाध्याय ने कहा कि कोचिंग तो महंगी है ही, इसके अलावा कॉलेजों में दाखिला लेना भी आसान नहीं है। बजट में कुछ ऐसा किया जाए कि कॉलेजों की फीस सभी लोगों को ध्यान में रखकर लागू हो।
कम फीस का विकल्प होना चाहिए
ओल्ड विजय नगर निवासी मुस्कान अग्रवाल ने कहा कि सरकारी कॉलेज और विवि की फीस को लेकर समस्या नहीं है। लेकिन यहां दाखिल तभी होता है जब मेरिट में नाम आ जाए। निजी कॉलेजों में भी विद्यार्थियों के पास कम फीस देने का विकल्प होना चाहिए।
आधी से ज्यादा सब्सिडी मिलनी चाहिए
कमला नगर की गरिमा ने कहा कि मैं चाहती हूं कि वित्त मंत्री उन लड़कियों के लिए विशेष सुविधाएं दें जो शुरुआत से सरकारी स्कूलों में पढ़कर आगे निकली हैं। उनको फीस में आधी से ज्यादा सब्सिडी मिलनी चाहिए।
शिक्षा के बजट को भी बढ़ाएं
कमला नगर मुस्कान छाबड़िया ने कहा कि आईटी के क्षेत्र में ज्यादातर युवा जाना चाहता है। लेकिन कॉलेजों की फीस काफी ज्यादा है। कॉलेजों की संख्या भी कम है। वित्त मंत्री शिक्षा के बजट को भी बढ़ाएं।
कमला नगर निवासी तमन्ना ने कहा कि शिक्षा का निजीकरण कम से कम किया जाए। सरकारी कॉलेज में सुविधाएं बढ़ाएं। निर्धन युवतियों के लिए खासतौर पर कॉलेजों में कम फीस रखी जाएं।
...सरकार को भी साथ देना होगा
मुगल रोड निवासी हिमांशु ने कहा कि मैं इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहता हूं। इसके लिए सरकार को भी साथ देना होगा। उच्च शिक्षा के लिए निजी कॉलेज में फीस आधी करनी होगी।