फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra young man raped with seven year old girl

मौका पाकर घर में घुस गया दरिंदा, दरवाजा बंदकर 7 साल की बच्ची के साथ की हैवानियत

Thu, 26 Apr 2018 12:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मलपुरा (आगरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मलपुरा (आगरा) Updated Thu, 26 Apr 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
agra young man raped with seven year old girl
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की दोपहर को युवक ने घर में घुसकर सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।बच्ची के छोटे भाई ने शोर मचा दिया। 
विज्ञापन


शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर जमा हो गए। लोगों को आता देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर जमकर पिटाई की। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

सात साल की बच्ची अपने छोटे भाई के साथ घर में थी। मां काम करने के लिए खेत पर और पिता मजदूरी करने के लिए गए थे। इसी बीच गांव का एक युवक वहां पहुंच गया। 
विज्ञापन

उसने बच्ची के छोटे भाई को रुपये देकर दुकान पर भेज दिया। इसके बाद घर का दरवाजा बंद करके बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। थोड़ी देर बाद बच्ची का भाई घर पर पहुंच गया। 

अंदर से बहन के रोने की आवाज सुनी तो उसने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन नहीं खुला। इस पर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। यह सुनकर पड़ोसी मौके पर जमा हो गए। 

उन्होंने दरवाजे को खुलवाया। दरवाजा खोलते ही युवक भागने लगा। इस पर लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की बेटी के साथ घटना की जानकारी होते ही उसकी मां घर पहुंच गई। 

एसएसपी भी मौके पर पहुंचे

ग्रामीणों ने तत्काल सूचना 100 नंबर पर दी। कुछ ही देर में  सीओ नम्रता श्रीवास्तव फोर्स के साथ पहुंच गईं। उन्होंने बच्ची और उसकी मां से पूछताछ की। बाद में आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गईं। 

सीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखा जा रहा है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है। घटना की जानकारी होते ही एसएसपी अमित पाठक मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्ची और उसकी मां से घटना की जानकारी ली।

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी इससे पहले भी एक अन्य बच्ची के साथ दुष्कर्म कर चुका है लेकिन तब सामाजिक दबाव के चलते केस दर्ज नहीं कराया गया था। अलीगढ़ जिले में उस पर चोरी का केस चल रहा है। इसमें वह जेल भी गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed