{"_id":"5a3397a34f1c1bc9678c1f3e","slug":"agra-woman-declared-dead-in-papers-appealing-from-cm-yogi-for-life","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"योगीजी! 1 साल से 'मृत' आगरा की इस वृद्ध महिला को कर दो 'जिंदा' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगीजी! 1 साल से 'मृत' आगरा की इस वृद्ध महिला को कर दो 'जिंदा'
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 16 Dec 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
रामबेटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में विकास भवन पर शुक्रवार को एक अजीब वाकया सामने आया। यहां एक महिला अपने जिंदा होने का सबूत देने आई। एक साल से अधिकारियों के चक्कर काटकर थक चुकी थी, इसलिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाने लगी।
आगरा में फतेहाबाद विकास खंड के गांव नींबरी पैंतीखेड़ा की 70 वर्षीय रामबेटी को ग्राम पंचायत अधिकारियों की मिलीभगत से भूमि हड़पने के लिए मृत दर्शा दिया गया। ग्राम पंचायत के परिवार रजिस्टर में जीवित रामबेटी का नाम मृतक में दर्ज है।
वह एक साल से अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रही है। शुक्रवार को पीड़िता अपने बेटे के साथ मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय पहुंची। प्रभारी सीडीओ ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
नींबरी मौजा पैंतीखेड़ा निवासी रामबेटी (70) पत्नी ख्यालीराम शुक्रवार को विकास भवन पहुंची। उनके हाथ में तख्ती लगी थी जिसमें लिखा था, योगी जी मैं जिंदा हूं, कागजों में मुझे मृत घोषित कर दिया गया है। पीड़िता ने बताया कि उसके पति ख्यालीराम ने दो शादियां की थीं।

पहली पत्नी बिट्टो देवी की मृत्यु आठ सितंबर 2016 को हो गई। बिट्टो देवी की तीन बेटियां हैं। आरोप लगाया कि तीनों बेटियों और पति ने ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी के साथ मिलीभगत करके साढे़ छह बीघा खेत हड़पने के लिए कागजों में मुझे मृत घोषित करवा दिया है।
इस षड्यंत्र का खुलासा उनके परिवार रजिस्टर में से नाम कटने के बाद हो सका। जब राशन मिलना बंद हो गया तो दुकानदार ने बताया कि उसका नाम कट गया है। रामबेटी ने बताया कि जमीन के कागजात उनके नाम हैं, लेकिन उन पर भी मृतका बिट्टो देवी का फोटो लगवाया गया है।

उन्होंने बताया कि मैं पिछले एक साल से खुद को जिंदा दिखाने की जद्दोजहद में लगी हुई हूं। ग्राम स्तर से लेकर जिलास्तर तक के अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा चुकी हूं, लेकिन कोई सुनवाई करने को तैयार नहीं है।
पीड़िता ने प्रभारी सीडीओ एके वाजपेयी से शिकायत की। इस पर उन्होंने जिला पंचायतीराज अधिकारी को जांच सौंपी है। पंचायत के अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।