फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Woman Cheated in Name of Black Magic Jewellery Stolen

जादू-टोने का डर: बीच चौराहे पर महिला के साथ हुई ऐसी घटना, जेवर से लेकर मोबाइल तक सबकुछ गवां बैठी

Mon, 27 Apr 2026 10:57 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 27 Apr 2026 10:57 AM IST
सार

भरतपुर की महिला को जादू-टोने का डर दिखाकर टप्पेबाजों ने उसके जेवर और मोबाइल चुरा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Agra Woman Cheated in Name of Black Magic Jewellery Stolen
जादू-टोना - फोटो : freepik

विस्तार

आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में टप्पेबाजों ने भरतपुर निवासी एक महिला को ठगी का शिकार बनाया है। दो युवकों ने जादू-टोने का झांसा देकर महिला के कान के कुंडल, पायल और मोबाइल फोन सहित उसका बैग लूट लिया। घटना 4 अप्रैल को बोदला चौराहे के पास हुई।
विज्ञापन


 

भरतपुर के वायुवन निवासी लक्ष्मी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 4 अप्रैल को आगरा दीवानी न्यायालय के पास आई थीं। जब वह लौट रही थीं, तभी बोदला चौराहे के पास दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। युवकों ने बातों-बातों में जादू-टोने और अंधविश्वास का सहारा लेते हुए महिला को अपने जाल में फंसाया। उन्होंने महिला से कान के कुंडल, पायल और मोबाइल फोन बैग में रखवा लिए। इसके बाद, युवकों ने महिला को कुछ कदम आगे जाने को कहा और खुद बैग लेकर फरार हो गए। जब महिला ने कुछ दूर जाकर पीछे मुड़कर देखा, तो दोनों युवक बैग लेकर भाग चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन

यह घटना एक बार फिर शहर में सक्रिय टप्पेबाजों के गिरोह की सक्रियता को उजागर करती है। पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे ऐसे अनजान लोगों से सावधान रहें और किसी भी प्रकार के बहकावे में न आएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस तरह की घटनाएं लोगों के विश्वास का फायदा उठाकर की जाती हैं, इसलिए सार्वजनिक स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed