{"_id":"6a9c8558ffa09d759105913e","slug":"agra-wins-junior-girls-title-agra-news-c-365-1-sagr1044-109694-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जूनियर गर्ल्स का खिताब आगरा के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जूनियर गर्ल्स का खिताब आगरा के नाम
Sun, 06 Sep 2026 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। एकलव्य इंडोर स्टेडियम में चल रहे इंदिरा बंसल मेमोरियल तृतीय यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट में आगरा की प्रतिभाओं ने अपनी छाप छोड़ी। जूनियर गर्ल्स अंडर-17 वर्ग में आगरा की पहल गुप्ता ने शानदार खेल दिखाते हुए खिताब अपने नाम किया।
फाइनल में उन्होंने लखनऊ की स्वस्ति चंद्रा को 6-11, 11-8, 11-9, 11-7 से पराजित किया। पहल ने सेमीफाइनल में अपनी ही शहर की अंकिशा मिश्रा को 11-2, 11-6, 11-5 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं, अंकिशा मिश्रा ने भी सेमीफाइनल तक पहुंचकर आगरा के मजबूत प्रदर्शन को साबित किया।
पुरुष वर्ग में आगरा के सारस्वत और मौलिक चतुर्वेदी ने भी दमदार प्रदर्शन किया। प्री-क्वार्टर फाइनल में सारस्वत ने कड़े मुकाबले में आगरा के ही खिलाड़ी को नहीं, बल्कि गाजियाबाद के वंश सुंद्रीयाल से मुकाबला किया, जिसमें उन्हें 8-11, 11-8, 7-11, 11-9, 11-8 से हार मिली। मौलिक चतुर्वेदी को प्री-क्वार्टर फाइनल में लखनऊ के दिव्यांश श्रीवास्तव ने 11-4, 11-6, 14-12 से पराजित किया।
विज्ञापन
महिला वर्ग में आगरा की पहल गुप्ता सेमीफाइनल तक पहुंचीं। उन्हें गाजियाबाद की आरती चौधरी ने 8-11, 11-6, 11-7, 11-2 से हराया। यूथ गर्ल्स अंडर-19 में भी पहल ने सेमीफाइनल तक पहुंचकर शानदार प्रदर्शन किया। जूनियर बॉयज अंडर-17 में आगरा के केशव खंडेलवाल ने सेमीफाइनल तक पहुंचकर पदक की उम्मीद जगाई। सेमीफाइनल में उन्हें लखनऊ के लक्ष्य कुमार ने 11-4, 11-4, 7-11, 7-11, 11-6 से पराजित किया।
पुरुष वर्ग के फाइनल में गाजियाबाद के सार्थ मिश्रा ने लखनऊ के दिव्यांश श्रीवास्तव को 15-17, 9-11, 11-8, 11-7, 11-8 से हराकर खिताब जीता। महिला वर्ग में गाजियाबाद की अवनी त्रिपाठी ने आरती चौधरी को 11-8, 11-9, 11-9 से हराया। यूथ बॉयज में लखनऊ के लक्ष्य कुमार और यूथ गर्ल्स में अवनी त्रिपाठी विजेता रहीं।
प्रतियोगिता का आयोजन आगरा जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन ने उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के निर्देशन में किया। आयोजन सचिव एवं जिला टेबल टेनिस संघ की सचिव डॉ. अलका शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में विजय किशोर बंसल के सहयोग के साथ ‘स्टैग ग्लोबल’ का भी सहयोग रहा।
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. करण महेंद्रु व डॉ. शिव महेंद्रु व विशिष्ट अतिथि यूपी टीटीए के उपाध्यक्ष ऋषि राज त्यागी रहे। टूर्नामेंट डायरेक्टर श्री के. लहरी, रेफरी अतिन रस्तोगी, जिला संघ के उपाध्यक्ष कर्नल राजेश राघव, सजल गुप्ता, वरिष्ठ कोच जुनैद सलीम, मनोज कुमार, साहिल कुमार, आशुतोष कुमार तिवारी आदि उपस्थित रहे।