फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra win Kabaddi

Agra News: कबड्डी में आगरा ने फिरोजाबाद और मथुरा को हराया

Fri, 26 Jan 2024 03:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Agra win Kabaddi
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में 23 से 25 जनवरी तक अंडर-14 मंडलीय खेलों का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को हुए मुकाबलों में कबड्डी बालक और बालिका वर्ग में फिरोजाबाद और मथुरा को हराकर आगरा चैंपियन बना। बास्केटबाल में बालक और बालिका वर्ग में आगरा विजेता, मथुरा उपविजेता बना।
विज्ञापन

एथलेटिक्स में बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में फिरोजाबाद के ध्रुव, 200 मीटर में फिरोजाबाद के देवांश, 400 और 600 मीटर में फिरोजाबाद के प्रियांशु, 1000 मीटर में मथुरा के हिमांशु, लंबी कूद और ऊंची कूद मेें फिरोजाबाद के श्रवण, चक्का फेंक में मैनपुरी के गोविंद, गोला फेंक में फिरोजाबाद के दीपक, भाला फेंक में मैनपुरी के मोहित ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


बालिका वर्ग में 100 और 400 मीटर दौड़ में आगरा की शिवानी, 200 मीटर में आगरा की अंबिका, 600 मीटर में मथुरा की चंचल, 1000 मीटर में आगरा की अंबिका, लंबी कूद और ऊंची कूद मेें आगरा की पूर्वा, गोला फेंक और चक्का फेंक में मथुरा की काजल, भाला फेंक में फिरोजाबाद की मोनिका ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुश्ती बालक वर्ग के 35 किलो भारवर्ग में मथुरा के प्रिंस, 38 किलो भारवर्ग में मथुरा के जितेंद्र, 41 किलो भारवर्ग में मथुरा के सुमित, 44 किलो भारवर्ग में फिरोजाबाद के विष्णु, 48 किलो भारवर्ग में फिरोजाबाद के अनिल, 52 किलो भारवर्ग में आगरा के शिवम, 57 किलो भारवर्ग में आगरा के जतिन राठौर, 62 किलो भारवर्ग में मथुरा के उदांशु, 68 किलो भारवर्ग में आगरा के प्रिंस, 75 किलो भारवर्ग में फिरोजाबाद के सागर ने स्वर्ण पदक जीता।
बालिका वर्ग में 39 किलो भारवर्ग में आगरा की रितिका, 42 किलो भारवर्ग में आगरा की श्वेता पारस, 46 किलो भारवर्ग में आगरा की सोनी, 50 किलो भारवर्ग में आगरा की लक्ष्मी, 54 किलो भारवर्ग में मथुरा की पूनम ने स्वर्ण पदक जीता।

मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, क्रीड़ाधिकारी सुनील चंद्र जोशी ने खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। मनीषा कुशवाहा, डाॅ. हरी सिंह, संजय गौतम, मीनाक्षी पोपली, कल्पना चौधरी, सुमन, योगेश वर्मा, रिनेश मित्तल, शकील खान, विनोद शीतलानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed