फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra will plant 38 lakh saplings today

आज पौधारोपण का रिकार्ड बनाएगा आगरा

Sun, 04 Jul 2021 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Agra will plant 38 lakh saplings today
आगरा। पूरे प्रदेश में 30 करोड़ पौधे लगाने के अभियान के तहत रविवार को 25 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। इसमें 38 लाख पौधे रविवार को आगरा में लगाए जाएंगे। प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद शनिवार को सभी विभागों ने अपने लक्ष्य के मुताबिक गड्ढे खुदवाए, जिनमें रविवार को एक साथ पौधरोपण किया जाएगा। हर विभाग के लिए प्रशासन ने नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया है, जो अभियान पर नजर रखेंगे। इन पौधों की जिओ टैगिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

इस बार मानसून के दौरान जुलाई माह में 27 विभाग मिलकर पूरे जिले में 45,74,723 पौधे लगाएंगे। रविवार को पौधरोपण का महाअभियान चलाया जाएगा, जिसमें इन 45 लाख पौधों में से 38,17,389 पौधे लगाए जाएंगे। इनमें सबसे ज्यादा पौधे ग्राम्य विकास विभाग लगाएगा। वन विभाग को 11.89 लाख पौधे लगाने की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन

शनिवार को मशीनों के जरिए पूरे जिले में अलग-अलग साइट पर गड्ढों की खोदाई का काम चलता रहा। इस बार सबसे अधिक पौधे नदी और तालाब किनारे रोपने का लक्ष्य है, जिससे कि पानी का संकट न रहे। अभियान में मनरेगा मजदूरों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सबसे अधिक पौधे 1,66,107 फतेहाबाद ब्लाक में रोपे जाएंगे। यमुना, उटंगन, किवाड़, खारी और चंबल नदी किनारे लगभग दस लाख पौधे रोपे जाने का लक्ष्य है। बाकी पौधे जिले की 690 ग्राम पंचायतों में स्थित तालाब किनारे रोपे जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी ए. मनिकंडन ने बताया कि नदी और तालाब किनारे रोपे जाने वाले पौधों को पानी और नमी मिलती रहेगी। ज्यादा पौधे नदी और तालाब किनारे ही रोपे जाएंगे।

ताज नेचर वॉक में सांसद, खंदारी में मेयर लगाएंगे पौधे
सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ताज नेचर वॉक में पौधे लगाएंगे। सुबह 10 बजे वन विभाग के कार्यक्रम में सांसद के साथ सभी विधायक, जलनिगम के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक अवनी कुमार, सुनील चौधरी, वन संरक्षक राकेश चंद्र मौजूद रहेंगे। नेशनल हाईवे के किनारे खंदारी में मेयर नवीन जैन पौधे लगाएंगे। जीआईसी मैदान में भी मेयर पौधरोपण करेंगे। जोधपुर झाल सिकंदरा-बिचपुरी नहर पर डीएम प्रभु एन सिंह रहेंगे। नौगवां वन ब्लॉक में बाह की विधायक पक्षालिका सिंह और पालीवाल पार्क में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल पौधरोपण अभियान में मौजूद रहेंगे।
ये विभाग आज लगाएंगे सबसे ज्यादा पौधे
विभाग पौधे
वन विभाग 11.89 लाख
ग्राम्य विकास 13.69 लाख
पीडब्ल्यूडी 1.80 लाख
नगर विकास 1.85 लाख
उद्यान विभाग 1.71 लाख
कृषि विभाग 2.61 लाख
पंचायती राज 1.54 लाख
आवास विकास 36740
पर्यावरण विभाग 33400
स्वास्थ्य विभाग 10755
राजस्व विभाग 93774
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed