फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra will host state gymnastics and cricket tournament

प्रदेशीय क्रिकेट और जिमनास्टिक की मेजबानी करेगा आगरा, जानिए कब होंगी यह प्रतियोगिताएं

Mon, 12 Aug 2019 03:05 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 Aug 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
Agra will host state gymnastics and cricket tournament
एकलव्य स्टेडियम आगरा
माध्यमिक विद्यालयों के खेलकूद का प्रदेश और मंडल का पंचांग जारी कर दिया गया है। इस वर्ष आगरा मंडल को दो प्रदेशीय स्तरीय खेलों की मेजबानी करना है। इसमें क्रिकेट अंडर-14 वर्ष बालक वर्ग और अंडर-19 वर्ष बालिका वर्ग के साथ जिमनास्टिक अंडर-14, 17 व 19 वर्ष के बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में कराना है। 
विज्ञापन


प्रदेशीय क्रिकेट की प्रस्तावित तिथि 21 से 25 अक्तूबर और जिमनास्टिक की तिथि नौ से 11 अक्तूबर है। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश कुमार अग्रवाल ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को मंडलीय प्रतियोगिताओं का आयोजन समय से कराकर प्रदेश में टीमें भेजने का निर्देश दिया है। कैलेंडर जिलों में भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


इस वर्ष कुल 22 प्रतियोगिताएं होंगी। स्केटिंग शामिल नहीं है। मंडलीय प्रतियोगिताएं 26 अगस्त से शुरू होनी हैं। पहली प्रतियोगिता सब जूनियर (15 वर्ष) बालक/ जूनियर नेहरू हॉकी (17 वर्ष) बालक एवं बालिका वर्ग है। इसकी मेजबानी आगरा जिले को करनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा को ताइक्वांडो अंडर-14, 17 व 19 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग, हॉकी 14 व 19 वर्ष में बालक एवं बालिका वर्ग, बास्केटबाल 14 एवं 19 वर्ष में बालक एवं बालिका वर्ग में, क्रिकेट अंडर-14 बालक एवं अंडर-19 वर्ष बालिका वर्ग, क्रिकेट अंडर-17 वर्ष बालक वर्ग, जिमनास्टिक अंडर-14, 17, 19 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं करानी है। 

तीन जिलों को ये प्रतियोगिताएं करानी हैं  

फिरोजाबाद को रायफल शूटिंग अंडर-14, 17, 19 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग, बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस अंडर-14 व 19 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग, तैराकी अंडर-14, 17, 19 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग, तीरंदाजी अंडर-14, 17, 19 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग, कुश्ती व एथलेटिक्स बालक एवं बालिका वर्ग में सभी आयु वर्गों में करानी है। 

मथुरा को फुटबाल, कबड्डी व हैंडबाल अंडर-14 व 19 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग में, क्रिकेट अंडर-19 वर्ष  बालक, जूडो अंडर-14, 17, 19 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग में करानी है। मैनपुरी को खो-खो व वॉलीबाल अंडर-14, 19 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग में,  मुक्केबाजी अंडर-14, 17, 19 वर्ष बालक वर्ग में, भारोत्तोलन अंडर-17 व 19 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग की मेजबानी करना है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed