{"_id":"63afed14954c6a2e7050e416","slug":"agra-will-be-decorated-from-airport-to-monuments-for-g-20-summit","type":"story","status":"publish","title_hn":"G-20: एयरपोर्ट से स्मारकों तक संवरेगा आगरा, इस तारीख तक का दिया गया समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
G-20: एयरपोर्ट से स्मारकों तक संवरेगा आगरा, इस तारीख तक का दिया गया समय
Sat, 31 Dec 2022 01:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 31 Dec 2022 01:34 PM IST
सार
मंडलायुक्त अमित गुप्ता की अध्यक्षता में पथकर सलाहकार समिति की शुक्रवार दोपहर में हुई बैठक में ताजमहल के पास नई गोल्फ कार्ट चलाने, महताब बाग में भी पार्किंग से ताज व्यू प्वाइंट, ताज के टिकट काउंटर के पास व्हील चेयर आदि के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
आगरा का ताजगंज क्षेत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजमहल के शहर में आ रहे जी-20 देशों के मेहमानों के लिए शहर फरवरी में दो दिनों के लिए संवारा जाएगा। पथकर निधि से एयरपोर्ट से लेकर स्मारकों के पास तक के क्षेत्र की स्थिति में सुधार किया जाएगा। शुक्रवार को पथकर सलाहकार समिति की 33वीं बैठक में ताजमहल, आगरा किला, एत्माद्दौला, फतेहपुर सीकरी, महताब बाग समेत स्मारकों के पास फुटपाथ, गोल्फ कार्ट संचालन और सफाई, सड़क के कार्यों को मंजूरी दी गई। यह सभी काम जी-20 मेहमानों के आने से पहले 30 जनवरी तक निपटाने होंगे।
मंडलायुक्त अमित गुप्ता की अध्यक्षता में पथकर सलाहकार समिति की शुक्रवार दोपहर में हुई बैठक में ताजमहल के पास नई गोल्फ कार्ट चलाने, महताब बाग में भी पार्किंग से ताज व्यू प्वाइंट, ताज के टिकट काउंटर के पास व्हील चेयर आदि के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इस दौरान एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ सहित सलाहकार समिति सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलायुक्त अमित गुप्ता की अध्यक्षता में पथकर सलाहकार समिति की शुक्रवार दोपहर में हुई बैठक में ताजमहल के पास नई गोल्फ कार्ट चलाने, महताब बाग में भी पार्किंग से ताज व्यू प्वाइंट, ताज के टिकट काउंटर के पास व्हील चेयर आदि के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इस दौरान एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ सहित सलाहकार समिति सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन कार्यों को मिली मंजूरी
आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट को विकसित किया जाएगा। एयरपोर्ट से स्मारकों तक साइन बोर्ड, आई लव आगरा प्वाइंट से ताजमहल पूर्वी गेट तक सड़क सुधार कार्य और मार्किंग, रिफ्लेक्टर कार्य, सेल्फी प्वाइंट से ताज पश्चिमी गेट तक एमएस ग्रिल की मरम्मत, वर्टिकल गार्डन, ताजगंज प्रोजेक्ट के सुधार कार्य, शिल्पग्राम परिसर का रंग रोगन, मरम्मत, ताज पूर्वी गेट रोड पर गोल्फ कार्ट स्टैंड के पास नाले की ओर फेंसिंग, दीवार का निर्माण, मोक्षधाम पर नई फ्यूम डक्ट और वेट स्क्रबर प्रणाली की स्थापना, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, ताज के पास सफाई और पौधों की देखरेख, एत्माद्दौला स्मारक के सामने रेड स्टोन से बने फुटपाथ की मरम्मत, महताब बाग और ताज के नीम तिराहे पर दिव्यांग पर्यटकों के लिए व्हील चेयर, किला ओर फतेहपुर सीकरी में पार्किंग व्यवस्था, थीम आधारित गोल्फ कार्ट का संचालन, पर्यटकों के ग्रुप के लिए एक्सक्लूसिव गोल्फ कार्ट की ऑनलाइन बुकिंग, झलकारी बाई चौराहे से ताज पश्चिमी गेट तक सड़क निर्माण, गोल्फ कार्ट की संख्या बढ़ाने और महताब बाग पर गोल्फ कार्ट चलाने के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन