फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Wedding Firing Case Two Injured

शादी में बवाल: जयमाला के दौरान युवक ने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां, शिक्षिका और किशोरी जख्मी; दावत छोड़ भागे बरात

Mon, 27 Apr 2026 09:56 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 27 Apr 2026 09:56 AM IST
सार

आगरा के पिनाहट क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान एक युवक की फायरिंग से दिल्ली की शिक्षिका समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी को मौके के पास से गिरफ्तार कर हथियार बरामद किया और उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Agra Wedding Firing Case Two Injured
पुलिस गिरफ्त में आऱोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र के भदरौली में शनिवार रात शादी की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं, जब एक युवक ने जोश में आकर तमंचे से फायरिंग कर दी। छर्रे लगने से दिल्ली से आई शिक्षिका और एक किशोरी घायल हो गईं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बांके बिहारी मैरिज होम में राजवीर की दो बेटियों की शादी का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें राजस्थान के राजाखेड़ा से बरात आई थी। रात में जब जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था, तभी फरेरा निवासी बृजेश (30 ) ने तमंचा निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। छर्रे सीधे बरात में शामिल दिल्ली निवासी शिक्षिका तरुण लता (42) और किशोरी योगिता के पैरों में जा लगे। गोली चलते ही मैरिज होम में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेहमान अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। दोनों लहूलुहान घायलों को तत्काल इलाज के लिए आगरा भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बृजेश को नहर भट्टे के पास से दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा, दो कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed