फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Weather Updater Ganga Dussehra hottest in five years temperature 45.3 degrees

Weather Update: पांच सालों में सबसे गर्म रहा गंगा दशहरा, आगरा का तापमान 45.3 डिग्री, अभी नहीं मिलेगी राहत

Fri, 10 Jun 2022 07:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Jun 2022 07:07 AM IST
सार

आगरा में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। तेज धूप बेहाल कर रही है। बढ़ते तापमान से अभी कुछ दिन और राहत नहीं मिलेगी। आज का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया।
 

विज्ञापन
Agra Weather Updater Ganga Dussehra hottest in five years temperature 45.3 degrees
भीषण गर्मी में गंगा दशहरा पर ताज के पीछे यमुना में स्नान करते युवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बीते पांच सालों में इस बार गंगा दशहरा का दिन सबसे गर्म रहा। बृहस्पतिवार को लू के थपेड़ों के बीच तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ऊपर है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में लू का प्रकोप बरकरार रहेगा।

विज्ञापन


सुबह से ही झुलसाने लगे लू के थपेड़े
बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से ही लू के थपेड़ों ने झुलसाना शुरू कर दिया। दोपहर में भीषण गर्मी और लू के कारण लोग बेहाल हो गए। गंगा दशहरा पर सुबह 9 बजे तक यमुना और चंबल नदी में लोग नहाकर लौटने लगे थे। तेज धूप के कारण सुबह 10 बजे के बाद इक्का-दुक्का लोग ही घाटों पर नजर आए। न केवल दिन बल्कि रात में भी पारा सामान्य से ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

अगले तीन दिन नहीं राहत के आसार 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में तापमान 45 डिग्री के आसपास ही रह सकता है। गर्मी और लू के थपेड़ों से फिलहाल कोई राहत नहीं मिलने वाली है। दिन के साथ रात में भी तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार सबसे गर्म रहे नौ दिन

साल 2017 से लेकर अब तक जून के पहले 9 दिनों में तापमान इस बार ही ज्यादा है। बीते साल 9 जून को तापमान 41.6 डिग्री पर था , जबकि उससे पहले साल 2020 में 9 जून को तापमान 43.8 डिग्री रहा है। 2017, 2018 और 2019 में भी पारा 41 से 43 डिग्री के बीच बना रहा है। 

 
शहर   अधिकतम     न्यूनतम
वाराणसी   45.8  30
प्रयागराज    45.7   29
आगरा  45.3    29.4
बांदा   45.2    28.9
सुल्तानपुर     45    27.6
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed