फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Weather Update Today May Be Drizzling In Agra

मौसम: आज और कल बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंड, दिन के तापमान में आई गिरावट

Wed, 01 Dec 2021 12:13 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 01 Dec 2021 12:13 AM IST
सार

ताजनगरी में मौसम में बदलाव के आसार हैं। फिलहाल धूप के तेवर हल्के हैं और शाम के बाद तापमान गिर रहा है।

विज्ञापन
Agra Weather Update Today May Be Drizzling In Agra
बारिश का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिसंबर के आगाज के साथ ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया। बुधवार और गुरुवार को बादलों के छाए रहने और बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही ठंड भी बढ़ेगी। मंगलवार दोपहर बाद बादलों की लुकाछिपी शुरू हो गई। दोपहर में बादलों के कारण तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 
विज्ञापन

दो डिग्री नीचे तापमान
मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री नीचे है। न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य रहा। अब तक दोपहर में गुनगुनी धूप सेंक रहे लोगों को मंगलवार को मायूस होना पड़ा। बार-बार बादलों और सूरज के बीच आंखमिचौली के कारण मौसम ठंडा रहा। शाम को ठंडी हवाओं का भी असर रहा। बीते साल 30 नवंबर को दिन में पारा 27.1 डिग्री सेल्सियस पर था, जबकि इस बार 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 25 नवंबर से 30 नवंबर के बीच बीते साल बारिश हुई थी, जो इस साल बुधवार से शुरू हो सकती है। 
विज्ञापन

मौसम विभाग का अनुमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। सुबह से शाम तक बादलों की लुकाछिपी के साथ बारिश हो सकती है। दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। एकाएक ठंड बढ़ने के आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दिनांक                  वर्ष 2021              वर्ष 2020
25 नवंबर    27.2 डिग्री सेल्सियस    25.1 डिग्री सेल्सियस
26 नवंबर    27.3 डिग्री सेल्सियस    20.1 डिग्री सेल्सियस
27 नवंबर    27.1 डिग्री सेल्सियस    25.6 डिग्री सेल्सियस
28 नवंबर    28.5 डिग्री सेल्सियस    26.5 डिग्री सेल्सियस
29 नवंबर    26.3 डिग्री सेल्सियस    26.4 डिग्री सेल्सियस
30 नवंबर    24.7 डिग्री सेल्सियस    27.1 डिग्री सेल्सियस

मौसम का उतारचढ़ाव खतरनाक, बचकर रहना जरूरी
मौसम में हो रहे उतारचढ़ाव से बचकर रहना जरूरी है। स्वास्थ्य के लिए यह खतरनाक है। वरिष्ठ फिजिशियन व आईएमए के अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय का कहना है कि ऐसे मौसम में सर्दी, जुकाम, खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। त्वचा में एलर्जी के मरीज बढ़ जाते हैं। वायरल बुखार की चपेट में आने की संभावना रहती है। 
बढ़ रही है सर्दी, जुकाम, खांसी, त्वचा में एलर्जी के मरीजों की संख्या 
डॉ. राजीव उपाध्याय का कहना है कि मौसम सांस और हृदय रोगियों के लिए भी खतरनाक है। ऐसे में मरीजों को ठंड से बचाव करना चाहिए। मरीजों के अलावा बच्चों और बुजुर्गोँ को सुबह जल्दी और रात में बाहर निकलने से बचना चाहिए। पूरे कपड़े पहनकर रखें। हवा सीधे शरीर पर नहीं लगनी चाहिए। इस मौसम में खानपान का भी विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। ठंडी चीजें और खट्टा खाने से बचना चाहिए। एहतियात से मौसम जनित बीमारियों की चपेट में आने से बचा जा सकता है। 
मौसम में बदलाव के साथ अस्पतालों में सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार के मरीज बढ़े हैं। सोमवार को एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 411 और मंगलवार को 321 मरीज पहुंचे। इसमें अधिक मरीज सर्दी, जुकाम, खांसी व बुखार के ही रहे। वहीं, त्वचा रोग विभाग में सोमवार को 343 और मंगलवार को 186 मरीजों ने परामर्श प्राप्त किया। एलर्जी, चकत्ते पड़ने आदि के मरीज ज्यादा थे। 

कोरोना संक्रमण: मथुरा में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई, तीन कोरोना संक्रमित विदेश हुए रवाना
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed