फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Weather Update Today Drizzling in agra

ताजनगरी में बदला मौसम: दिनभर छाए रहे बादल, शाम को बूंदाबांदी, तापमान में आई गिरावट

Sat, 20 Nov 2021 12:12 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Nov 2021 12:12 AM IST
सार

ताजनगरी में शुक्रवार शाम को मौसम में अचानक बदलाव हो गया। शाम करीब चार बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Agra Weather Update Today Drizzling in agra
आगरा में हुई बूंदाबांदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से शाम तक पूरे दिन बादल छाए रहे। शाम चार बजे के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। चंद मिनटों की बूंदाबांदी और दिनभर बादलों के छाए रहने के कारण शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों तक सुबह धुंध छाए रहने के आसार हैं।

विज्ञापन

 
शुक्रवार को शहर में हाईवे से लेकर आउटर की कॉलोनियों में दृश्यता कम रही। रेलवे ट्रैक पर 200 मीटर तक दृश्यता रही, जबकि जयपुर हाईवे, एक्सप्रेसवे पर 150 मीटर तक दृश्यता रही। अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में पारा सामान्य से 3 डिग्री ऊपर रहा, जबकि दिन में यह सामान्य से 4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक  अगले तीन दिनों में सुबह धुंध छाई रह सकती है। न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट के आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खराब स्थिति में हवा
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार शाम चार बजे आगरा का एक्यूआई 295 रहा, जो कि खराब स्थिति में है। हालांकि पिछले एक सप्ताह की तुलना में एक्यूआई में सुधार हुआ है। जानकारों का कहना है कि बारिश होने के बाद एक्यूआई में और सुधार होगा।

बीते 15 दिन में यह रहा हवा का हाल
क्षेत्र                     एक्यूआई 
आवास विकास    259-488
शाहजहां पार्क     244-490
संजय प्लेस        228-486
शास्त्रीपुरम        251-480
मनोहरपुर        208-460
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed