फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra weather update humidity and temperature expected increase next two days

आगरा में मौसम की बेरुखी: ताजनगरी में बादलों की लुकाछिपी, उमस और गर्मी भी फिर बढ़ी

Sat, 24 Jul 2021 11:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 24 Jul 2021 11:30 AM IST
सार

आगरा में शुक्रवार को 92 फीसदी तक आर्द्रता रही। सुबह बारिश के आसार बने लेकिन दोपहर में तेज धूप से पारा चढ़ गया। 

विज्ञापन
agra weather update humidity and temperature expected increase next two days
आगरा का मौसम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शुक्रवार को मौसम कई बार बदला। सुबह से दोपहर तक काले घने बादल ऐसे घिर आए मानो झमाझम बारिश की आस पूरी हो जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बारिश की जगह लोग थोड़ी देर बाद तेज धूप से बढ़ी उमस में पसीने से भींगे। शनिवार को भी ऐसा ही मौसम है। सुबह 11 बजे के बाद तेज धूप खिल गई, जिससे पारा फिर चढ़ गया है। 

विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार शाम तक तेज धूप और उमस के कारण लोग पसीने से तरबतर रहे। शुक्रवार को अधिकतम आर्द्रता 92 फीसदी तक रही। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन बारिश के आसार कम रहेंगे। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस पर रहा। बीते 24 घंटे में ताजनगरी में 6.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में उमस में और बढ़ोतरी के आसार है। दोपहर बाद बादलों की लुकाछिपी शुरू हो सकती है। शनिवार और रविवार को बारिश के आसार कम हैं। इन दोनों दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना का जलस्तर बढ़ा
शुक्रवार शाम को यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया। सिकंदरा से लेकर ताजमहल तक यमुना में दोनों छोर पर पानी पहुंच गया है। हालांकि इसमें गंदगी और जलकुंभी बड़ी मात्रा में नजर आई। इसके साथ ही सिकंदरा के कैलाश घाट और जीवनी मंडी वाटर वर्क्स पर मछलियां मरी हुई पाईं गईं। 

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी भुवन प्रकाश ने इस मामले में दोनों जगह कैलाश घाट और जीवनी मंडी का निरीक्षण किया और सैंपल एकत्र कराए। क्षेत्रीय अधिकारी भुवन प्रकाश के मुताबिक गोकुल बैराज से ही मछलियां मृत बहती हुई आई हैं। महीनों से बैराज में पानी एकत्र था, जिसमें मथुरा के नाले और औद्योगिक अपशिष्ट गिर रहा है। 

हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण गोकुल बैराज से बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा गया। उसी में मछलियां मरी पाई गई हैं, जो बहती हुई आगरा तक आई हैं। इसमें जलकुंभी की मात्रा ज्यादा है। पानी की स्थिति अगर आगरा में खराब होती तो पूरे क्षेत्र की मछलियां मृत पाई जातीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed