फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Weather Update cloudy but there will be no rain

Weather Update: रात के पारे ने बढ़ाई बेचैनी, दिन में झुलसा रही लू, बादल छाए रहेंगे, लेकिन नहीं होगी बारिश 

Mon, 13 Jun 2022 12:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 13 Jun 2022 12:10 PM IST
सार

कृषि केंद्र बिचपुरी के मौसम विज्ञानी डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि आगामी 18 जून तक गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। दिन में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी।

विज्ञापन
Agra Weather Update cloudy but there will be no rain
ताजमहल में गर्मी से व्याकुल हुए पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में जेठ के महीने में प्रचंड गर्मी से जनजीवन बेहाल है। दिन में धूप झुलसा रही है तो रात का पारा बेचैनी बढ़ा रहा है। रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 30.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम पारा भी चार डिग्री अधिक 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। आगरा रविवार को सूबे में तीसरा सबसे गर्म शहर दर्ज हुआ।

विज्ञापन


रविवार को सुबह आठ बजे से ही सूरज ने आंखें तरेरना शुरू कर दिया। पूर्वाह्न 11 बजे से लू चलने लगी। शाम छ: बजे तक तक गर्म हवा के थपेड़े बदन को झुलसा रहे थे। रात में बढ़े पारे की तपिश से बेचैनी बनी रही और कूलर में भी ढंग से नींद नहीं आई। सूबे में आगरा तीसरा गर्म शहर रहा। सबसे अधिक गर्म कानपुर रहा। जहां अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन


कृषि केंद्र बिचपुरी के मौसम विज्ञानी डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि आगामी 18 जून तक गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। दिन में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी। 18.9 किमी से 22.4 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पश्चिम से उत्तर की ओर गर्म हवा चलेगी। न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के कारण रात में तपिश महसूस हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सूबे में सबसे गर्म शहर

- कानपुर    46.1 डिग्री
- बांदा    45.6 डिग्री
- आगरा    45.3 डिग्री
- प्रयागराज    44.8 डिग्री
- झांसी    43.8 डिग्री

1994 में 48.5 डिग्री रहा था पारा

जून के महीने में सबसे गर्म दिन 1 जून 1994 को रिकॉर्ड हुआ था। तब अधिकतम तापमान 48.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। सबसे कम न्यूनतम तापमान 24 जून 1999 को 12 डिग्री सेल्यियस रहा था। 25 जून 1996 को एक दिन में सबसे ज्यादा 270.04 एमएम बारिश हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed