फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra weather June 2022 is hotter than last year

Weather Update: आगरा मौसम में जारी है गर्मी का  सितम, पिछले साल की तुलना में जून ज्यादा गर्म

Sat, 04 Jun 2022 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 Jun 2022 10:00 AM IST
सार

आगरा में मौसम में खासा बदलाव देखने को मिल रहा है। जून का पारा इस बार 6 डिग्री तक ज्यादा दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में तापमान 45 से 46 डिग्री के बीच बना रहेगा और लू के थपेड़े बेहाल करते रहेंगे। 
 

विज्ञापन
Agra weather June 2022 is hotter than last year
ताजमहल में गर्मी से व्याकुल हुए पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मार्च, अप्रैल और मई के बाद इस बार जून का आगाज भी बीते साल से ज्यादा गर्म है। दो जून को तापमान में छह डिग्री सेल्सियस का अंतर देखा गया, जबकि तीन जून को तीन डिग्री पारा इस बार ज्यादा रहा। मई में पारा बीते साल से 4 से 5 डिग्री तक ऊपर था। मई में अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जो रिकॉर्ड तोड़ने के करीब था। इस बार भी जून में मौसम के तेवर रिकॉर्ड तोड़ने जैसे महसूस हो रहे हैं। 
विज्ञापन

प्रदेश का चौथा गर्म शहर आगरा

शुक्रवार को आगरा प्रदेश का चौथा गर्म शहर रहा। सूबे में सबसे गर्म प्रयागराज रहा, जहां पारा 45.1 डिग्री दर्ज किया गया, वाराणसी दूसरा और झांसी तीसरा गर्म शहर रहा। आगरा 44.2 डिग्री तापमान के साथ चौथा गर्म शहर रहा। बृहस्पतिवार के मुकाबले तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई, लेकिन लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया। दोपहर बाद बादल छाए, पर गर्मी से राहत नहीं मिल पाई। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में तापमान 45 से 46 डिग्री के बीच बना रहेगा और लू के थपेड़े बेहाल करते रहेंगे। 
विज्ञापन


पहले तीन दिन दहका जून

 
दिन         जून 2021  जून 2022
एक जून  43.4  डिग्री  44.2 डिग्री
दो जून 39  डिग्री 45.5 डिग्री
तीन जून  41.2  डिग्री 44.2 डिग्री

           

जून के तीन दिन दहके

जून के पहले दिन तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। आगरा प्रदेश का तीसरा गर्म शहर बना रहा। पिछले साल एक जून को तापमान 43.4 डिग्री था। हालांकि इस साल से यह थोड़ा सा कम था, पर प्रदेश का सबसे गर्म शहर तब आगरा ही था। वहीं 2 और तीन जून की बात करें तो पिछले साल के मुकाबले ताजनगरी आगरा का तापमान अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी के आसार रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

                  
                       
               

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed