फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Weather Forecast Update Today this remained coldest district in state

Agra Weather: 89 वर्ष बाद ऐसी हाड़ कंपाने वाली ठंड, सूबे में सबसे ठंडा आगरा; छह जनवरी तक स्कूलों में छुट्टी

Wed, 03 Jan 2024 11:50 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 03 Jan 2024 11:50 AM IST
सार

नव वर्ष का आगाज हाड़ कंपाने वाली ठंड के साथ हुआ। मंगलवार को सूबे में आगरा सबसे ठंडा जिला रहा। डीएम ने छह जनवरी तक 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।

विज्ञापन
Agra Weather Forecast Update Today this remained coldest district in state
ठंड से कांपती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में नए वर्ष की शुरुआत हाड़ कंपाने वाली ठंड के साथ हुई है। बुधवार की सुबह कोहरे की चादर में ढकी रही। लोग ठंड से कांपते दिखे। इससे पहले मंगलवार को 13.1 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान के साथ सूबे में आगरा सबसे ठंडा रहा। 89 वर्ष पहले इस तरह की ठंड पड़ी थी।

विज्ञापन


ठंडी हवाओं के साथ गलन के चलते गर्माहट के लिए दिन में भी रूम हीटर और ब्लोअर चलाने पड़े। वहीं सड़क और फुटपाथ पर भी लोग अलाव जलाकर हाथ तापते नजर आए। कोल्ड-डे को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा 1 से लेकर 12 वीं तक के सभी विद्यालयों के लिए छह जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है।

विज्ञापन

नए साल के पहले दिन से ही शहर के मौसम का मिजाज बिगड़ने लगा था। सोमवार को अधिकतम तापमान 16.4 और न्यूनतम 8.2 डिग्री रहा जो मंगलवार को घटकर न्यूनतम स्तर पर आ गया। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान मात्र 13.1 और न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री रह गया जो कि सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। इसी के साथ आगरा सूबे में भी सबसे ठंडा शहर रहा।

दिन भर धुंध छाई रही और बादलों के चलते सूरज की किरणें लोगों को राहत नहीं दे पाईं। घरों में रजाई में दुबके लोग भी ठंड महसूस कर रहे थे और गर्माहट के लिए ब्लोअर और रूम हीटर का सहारा लेना पड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के मौसम विज्ञानी डॉ. संदीप सिंह के अनुसार बुधवार को मौसम तो साफ रहेगा लेकिन सर्दी से फिलहाल राहत के संकेत नहीं हैं।

ये रहे सबसे ठंडे जिले

जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
आगरा 13.1 5.7
अलीगढ़ 14.2 7.2
झांसी 14.5 11.7
बुलंदशहर 14.7 7.5
मुजफ्फरनगर 15.9   5.2
विज्ञापन

12वीं तक के स्कूलों की 6 जनवरी तक छुट्टी

भीषण सर्दी को देखते हुए जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने जिले के कक्षा 1 से लेकर 12 वीं तक के सभी स्कूलों का छह जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। इस दौरान किसी भी बोर्ड और माध्यम का स्कूल नहीं खुलेगा।

प्रशासन ने 12 स्थानों पर जलवाए अलाव

सर्दी के सितम को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलाव जलाने के साथ कंबल का वितरण भी शुरू करा दिया है। तहसीलदार सदर रजनीश वाजपेई के अनुसार मंगलवार को सदर तहसील क्षेत्र में 12 स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई। अब तक 1400 कंबल का वितरण भी कराया जा चुका है। सर्दी को देखते हुए शीघ्र ही अन्य स्थानों पर भी अलाव जलवाने के साथ कंबल वितरण कराया जाएगा।

89 साल पहले का है सबसे ठंडे दिन का रिकॉर्ड

मंगलवार का दिन भले ही मौसम का सबसे सर्द दिन रहा हो लेकिन 89 साल पहले जैसी ठंड फिर दोबारा नहीं पड़ी। 16 जनवरी 1935 में आगरा का न्यूनतम तापमान -2.2 डिग्री के निम्नतम स्तर तक पहुंच चुका है। जबकि पिछले साल 2 जनवरी 2023 को अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम 8.6 डिग्री रहा था। तब भी आगरा सूबे में सबसे ठंडा जिला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed