फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Weather changed due to rain in the night

Agra Weather: रात में गरज चमक के साथ हुई बारिश से बदला मौसम, तापमान में गिरावट

Fri, 21 Feb 2020 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Feb 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Agra Weather changed due to rain in the night
बारिश से बदला मौसम का मिजाज - फोटो : Amar Ujala
आगरा में बृहस्पतिवार को दिन में मौसम गर्म रहा, लेकिन रात में गरज चमक के साथ बारिश शुरू हुई तो मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया।  रात 10.30 बजे गड़गड़ाहट के साथ बादल गरजे और बूंदाबांदी शुरू हो गई। 
विज्ञापन


रात 10.55 बजे से तेज बारिश होना शुरू हो गई, जिसके बाद पारा एकदम नीचे आ गया। सर्द हवाओं के चलने से अगले दो दिन तापमान में कमी के आसार हैं।

बृहस्पतिवार दिन में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है, वहीं न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री ऊपर रहा जो 13.7 डिग्री दर्ज किया गया। पूरे दिन बादलों की लुकाछिपी बनी रही, लेकिन रात में मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। 
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक शुक्रवार और शनिवार को तापमान में कमी के आसार हैं। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। सुबह सर्द हवाएं चलने के आसार हैं।

ताज महोत्सव में शिल्पियों का भीगा सामान

बृहस्पतिवार रात में हुई बारिश के कारण शिल्पियों का सामान भीग गया। रात 10.30 बजे शुरू हुई बूंदाबांदी के बाद रात में जैसे ही तेज बारिश शुरू हुई, शिल्पियों ने सामान समेटने का प्रयास किया, लेकिन कॉलीन और कपड़े लेकर आए शिल्पियों की दिक्कतें बढ़ गईं। 

शिल्पग्राम में बारिश से बचने के लिए लोगों ने दौड़ लगा दी, वहीं खान पान स्टाल के पास भीड़ ज्यादा होने के कारण लोगों को शिल्पग्राम और मुक्ताकाशीय मंच के नीचे जाना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed