{"_id":"5c7e2c61bdec221464535f6f","slug":"agra-weather-change-due-to-rain-and-fog","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मार्च में मौसम का 'कॉकटेल': सुबह घना कोहरा, दोपहर तेज धूप, रात को जोरदार बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च में मौसम का 'कॉकटेल': सुबह घना कोहरा, दोपहर तेज धूप, रात को जोरदार बारिश
Tue, 05 Mar 2019 01:29 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 05 Mar 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
सोमवार की सुबह छाया घना कोहरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महीना फाल्गुन का चल रहा है, लेकिन मौसम की मिजाज सावन जैसा है। इस अजब गजब मौसम से लोग परेशान और हैरान हैं। सुबह घना कोहरा छा जाता है तो दोपहर को तेज धूप होती है। धूप ढलने के साथ आसमान में बादल छाने लगते हैं और रात को बारिश हो जाती है।
विज्ञापन
मार्च का आगाज मौसम के कॉकटेल से हुआ है। सोमवार को जनवरी की तरह सुबह कोहरा रहा तो दोपहर अप्रैल की तरह गर्म रही, लेकिन शाम को अचानक मौसम बदला और गरज चमक के साथ बारिश भी हुई। मौसम के यह तीन रंग महाशिवरात्रि पर नजर आए।
विज्ञापन
मंगलवार को भी कुछ ऐसा ही हाल है। कोहरे की हल्की धुंध के साथ दिन की शुरुआत हुई। दोपहर को तेज धूप खिल गई। इससे दोपहर को तापमान ज्यादा रहा और गर्म कपड़ों में पसीना निकलने लगा। गर्मी के कारण लोग टी शर्ट में ही नजर आए। हालांकि आसमान में बादल भी आने लगे।
विज्ञापन
बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान
सोमवार रात को जोरदार बारिश हुई
इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे 25.3 डिग्री पर रहा, तो न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिन तक तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। दिन और रात में तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
बार बार मौसम में हो रही तब्दीली से ब्रज क्षेत्र के किसान खासे परेशान हो रहे हैं। क्योंकि सरसों की फसल पकी खड़ी है। आलू की खोदाई होनी है, लेकिन बारिश होने से जाने खेतों में खड़ी फसलों का नुकसान हो रहा है। बीते दिन तेज हवाओं के साथ हुई बारिश गेहूं की फसल भी गिर गई है।
बार बार मौसम में हो रही तब्दीली से ब्रज क्षेत्र के किसान खासे परेशान हो रहे हैं। क्योंकि सरसों की फसल पकी खड़ी है। आलू की खोदाई होनी है, लेकिन बारिश होने से जाने खेतों में खड़ी फसलों का नुकसान हो रहा है। बीते दिन तेज हवाओं के साथ हुई बारिश गेहूं की फसल भी गिर गई है।