फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra weather 36.4 mm of rain in Agra weather will remain till 10 July

सावन के पहले दिन झूमकर बरसे बादल: आगरा में 36.4 मिमी हुई बारिश, 10 जुलाई तक रहेगा ऐसा मौसम

Wed, 05 Jul 2023 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 05 Jul 2023 12:01 AM IST
सार

सावन के पहले दिन हुई झमाझम बारिश के बाद तापमान गिर गया, तो वहीं उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत मिली।  मौसम विभाग के अनुसार 10 जुलाई तक बारिश की संभावना बनी हुई है।
 

विज्ञापन
agra weather 36.4 mm of rain in Agra weather will remain till 10 July
बारिश - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

आगरा में सावन के पहले ही दिन में बादल झूमकर बरसे। मंगलवार की दोपहर 12 बजे के बाद तेजी से काले बादल छा गए और करीब डेढ़ बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। एक घंटे में 36.4 मिमी बारिश हुई। बारिश से तापमान गिरा और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार 10 जुलाई तक बारिश की संभावना बनी हुई है और बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: कमरे में घात लगाए बैठा था भयानक जीव, देखते ही कांप गए घरवाले; बचाव के लिए बुलाई टीम
विज्ञापन

मानसून की बारिश के बाद तीन दिनों से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था। घर से बाहर निकलते ही पसीना-पसीना हो रहे थे। मंगलवार की सुबह गर्मी और उमस रही पर इसके बाद 12 बजे से मौसम में बदलाव हुआ। बादल छाए और तेज हवा के साथ दोपहर डेढ़ बजे हल्की बौछार पड़ने लगी। थोड़ी देर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई, जो एक घंटे तक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed