फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra was the second hot city in up Meteorological Department warning for next three days

आगरा: प्रदेश में दूसरा गर्म शहर रहा आगरा, मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए दी ये चेतावनी 

Wed, 04 May 2022 12:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 04 May 2022 12:45 AM IST
सार

ताजनगरी आगरा में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। आगरा प्रदेश के सबसे गर्म शहरों की सूची में बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। 
 

विज्ञापन
Agra was the second hot city in up Meteorological Department warning for next three days
धूप से बचाव के लिए छाता लगाकर जाती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा मंगलवार को प्रदेश में दूसरा गर्म शहर रहा। एक मई को आंधी, बारिश के बाद पूरे प्रदेश में मौसम में बदलाव आया, लेकिन झांसी और आगरा प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में बने हुए हैं। लगातार दूसरे दिन केवल आगरा और झांसी में तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहा, जबकि अन्य सभी शहरों में पारा इससे कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक ताजनगरी में अगले तीन दिनों में धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री ऊपर है। तापमान में एक डिग्री कमी रही, पर उमस के कारण लोग बेहाल हो गए। जुलाई-अगस्त जैसी उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। मंगलवार को अधिकतम आर्द्रता 59 फीसदी तक पहुंच गई, जो अन्य दिनों में 22 से 25 फीसदी तक रही थी। दोपहर बाद धूल भरी हवाएं शुरू हो गईं और शाम को बादल छाए रहे। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। दिन में पारा 42 से 43 डिग्री के बीच बना रह सकता है। तीनों दिन धूल भरी हवाओं के कारण दृश्यता में कमी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शहर    तापमान
झांसी    43.5 डिग्री
आगरा    40.2 डिग्री
अलीगढ़   39.8 डिग्री
प्रयागराज   39.3 डिग्री
हमीरपुर     39.2 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed