फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra was the hottest place in the state; nights were scorching alongside the days.

Agra News: प्रदेश में सबसे गर्म रहा आगरा, दिन के साथ रात भी दहकी

Sun, 28 Jun 2026 02:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Agra was the hottest place in the state; nights were scorching alongside the days.
गर्मी में मां के साथ बच्चे
आगरा। मानसून का इंतजार कर रहे लोगों को शनिवार का दिन बेहद भारी पड़ा। आगरा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां दिन का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री पहुंच गया। आगरा के साथ प्रयागराज का तापमान भी 43.2 डिग्री रहा, लेकिन आगरा का न्यूनतम तापमान प्रयागराज से अधिक रहा। इससे दिन के साथ रात में भी लोगों को राहत नहीं मिली। उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। ताज का दीदार करने पहुंचे चार पर्यटकों की भीषण गर्मी के कारण तबीयत बिगड़ गई। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल दो दिन गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

आगरा में मानसून की तय तारीख 26 जून थी लेकिन पहली बारिश की जगह लोगों को गर्मी झेलनी पड़ी। शनिवार सुबह 10 बजे के बाद ही तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया जो दोपहर 2:30 बजे 43.2 डिग्री के अधिकतम स्तर पर आ गया। दिन के साथ लोग रात में भी परेशान रहे। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। आर्द्रता 65 फीसदी होने के कारण लोग पसीने से नहाए रहे। बिजली की बार-बार कटौती और शटडाउन ने लोगों को चैन की नींद नहीं सोने दिया। गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ी है, जिससे ओवरलोड होने के कारण बिजली गुल होने की समस्या रात भर बनी रही।
विज्ञापन

------------

जुलाई में भिगोएगा मानसून
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के लिए स्थितियां बेहतर हो रही हैं। 30 जून से मौसम में बदलाव के आसार हैं और 3 जुलाई तक मानसून की बारिश में आगरा भीग सकता है। अगले दो दिन तक लोगों को गर्मी का सितम झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

शनिवार को प्रदेश के सबसे गर्म जिले
जिला अधिकतम न्यूनतम
आगरा 43.2 30
प्रयागराज 43.2 28.8
फर्रुखाबाद 42.6 30
कानपुर 42.6 29
बांदा 42.6 28.8
वाराणसी 42.5 30.1
------------



गर्मी में छात्र की नाक से निकला खून

बरौली अहीर। प्राथमिक विद्यालय गढ़ी वृंदावन में कक्षा एक के छात्र अमन की गर्मी के कारण शनिवार को तबीयत बिगड़ गई और उसकी नाक से खून निकलने लगा। प्रधानाध्यापक सुधीर दीक्षित ने परिजन को सूचना दी और छात्र को घर भेज दिया। उन्होंने बताया कि गर्मी इतनी अधिक थी कि पंखे चलने के बावजूद बच्चे पसीने से तर-बतर हो रहे थे। एहतियातन विद्यालय की समय से पहले छुट्टी कर दी गई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री बृजेश दीक्षित ने विद्यालय के समय में परिवर्तन की मांग की है। संवाद

--------------
छांव की तलाश में दिखे पर्यटक
आगरा। भीषण गर्मी के बावजूद शनिवार को 30 हजार से अधिक पर्यटकों ने ताजमहल देखा। सुबह के समय मौसम थोड़ा अनुकूल होने से पूर्वी और पश्चिमी प्रवेश द्वारों पर सैलानियों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि, दोपहर होते ही धूप और उमस का प्रकोप इतना बढ़ गया कि परिसर में भीड़ कम हो गई। इस दौरान पर्यटक छाते, टोपी और पानी की बोतलें थामे छांव तलाशते नजर आए। उमस भरी गर्मी के बीच व्यवस्थाएं संभालने में एएसआई और सीआईएसएफ को मशक्कत करनी पड़ी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed