फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra was second hot in uttar pradesh mercury 42.6 degrees

Weather News: प्रदेश में दूसरा गर्म रहा आगरा, पारा @ 42.6 डिग्री; अब सताएगी भीषण गर्मी

Sun, 16 Apr 2023 01:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 16 Apr 2023 01:16 PM IST
सार

आगरा में भीषण गर्मी के साथ ही ताजमहल समेत स्मारकों में पर्यटकों की संख्या में गिरावट आ गई  है। तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा है। 

विज्ञापन
Agra was second hot in uttar pradesh mercury 42.6 degrees
भीषण गर्मी से लोग हुए बेहाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा प्रदेश में दूसरा गर्म शहर रहा। दिन में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा है। तीन दिन में तापमान चार डिग्री सेल्सियस उछला है। वहीं रविवार सुबह की शुरूआत भी भीषण गर्मी के साथ शुरू हुई। सुबह से ही सूर्य देव ने जलाना शुरू कर दिया। हालांकि सुबह के समय कुछ देर के लिए आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन उसके बाद फिर से तपिश का कहर शुरू हो गया। 
विज्ञापन

स्मारकों पर कम पहुंचे पर्यटक

पारा उछलने के कारण रविवार दोपहर घर से बाहर जो निकले, तो त्वचा झुलसती महसूस होने लगी। बेहद तेज धूप और गर्मी के कारण ताजमहल समेत स्मारकों में पर्यटकों की संख्या में बीते सप्ताह के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक तीन दिन तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। शाम को बादल छाएंगे, पर तापमान में कमी के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Atiq Ahmad Killed: अतीक-अशरफ पर गोलियां दागने वाला अरुण कौन है? हमलावर की चाची ने बताई ये कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दर्ज किया गया इतना तापमान

प्रदेश में सबसे गर्म शहर प्रयागराज रहा, जहां शनिवार को पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया। उसके बाद आगरा सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान भी 22.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री ऊपर है, जबकि दिन में पारा सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा है। सुबह 10 बजे के बाद से ही दिन दहक रहा है। शाम को 6 बजे के बाद ही घर से बाहर निकलने के हालात हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों तक शाम को बादलों के लुकाछिपी होने के आसार हैं। 19 अप्रैल को गर्मी से राहत मिल सकती है।

शहर तापमान

प्रयागराज 44.2 डिग्री

आगरा 42.6 डिग्री
झांसी 42.6 डिग्री

हमीरपुर 42.2 डिग्री
फुर्सतगंज 41.6 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed