Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Voter List Helpline: District Contact Centre to Remain Open 24 Hours

यूपी: वोटर लिस्ट में नाम नहीं तो चिंता छोड़िए, एक कॉल पर होगा समाधान; 24 घंटे खुला रहेगा सेंटर

Wed, 18 Nov 2026 02:14 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 18 Nov 2026 02:14 PM IST
सार

आगरा में मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए 24 घंटे सक्रिय रहने वाला डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर शुरू किया गया है। नागरिक टोल-फ्री नंबर 1950 समेत चार नंबरों पर कॉल कर जानकारी और शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
 

विज्ञापन
Agra Voter List Helpline: District Contact Centre to Remain Open 24 Hours
मतदाता सूची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और निर्वाचन से जुड़ी किसी भी समस्या के तत्काल समाधान के लिए अब लोगाें को चुनाव कार्यालय या सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित सिविल डिफेंस कार्यालय में फीता काटकर डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर (डीसीसी) का शुभारंभ किया। यह सेंटर 24 घंटे सक्रिय रहेगा, जहां नागरिक टोल-फ्री नंबर व लैंड लाइन नंबरों पर कॉल कर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे और जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत मंगलवार को आलेख्य निर्वाचक नामावली का प्रकाशन कर दिया गया है, जबकि अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा। इसी अभियान को सफल बनाने के लिए डीसीसी को सक्रिय किया गया है। इस केंद्र पर कॉल करके आम नागरिक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या विवरण में सुधार करने की प्रक्रिया के साथ-साथ अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ), मतदान केंद्र और मतदाता पहचान पत्र से जुड़ी हर जानकारी घर बैठे हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन


21 से विशेष कैंप में जुड़वा सकेंगे नाम
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 21, 22, 28 और 29 नवंबर 2026 (शनिवार व रविवार) को जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। डीएम ने बताया कि इन तिथियों पर लोग अपने नजदीकी बूथ पर जाकर नया नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 और अपात्र मतदाताओं के नाम विलोपित कराने के लिए फॉर्म-7 भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नंबरों पर कर सकेंगे कॉल
टोलफ्री नंबर 1950, लैंडलाइन नंबर 0562-2250170, 0562-2971483 और 0562-2971983
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed