फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Visits Taj Mahal On Hot Air Ballon Ride Taj Mahotsav 2025

UP: हॉट एयर बैलून राइड से करें ताज का दीदार...100 फीट ऊपर से मिलेगा नया रोमांच, खर्च करने होंगे महज 1000 रुपये

Wed, 26 Feb 2025 09:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 26 Feb 2025 09:02 AM IST
सार

हॉट एयर बैलून ताजमहोत्सव में नए रोमांच का साक्षी बनेगा। 100 फीट ऊंचाई पर हवा में पर्यटक ताजमहल, आगरा किला व महताब बाग को निहार सकेंगे। एक बैलून में एक बार में आठ पर्यटक सफर कर सकेंगे।
 

विज्ञापन
Agra Visits Taj Mahal On Hot Air Ballon Ride Taj Mahotsav 2025
हॉट एयर बैलून ताजमहल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एक ओर संगमरमरी ताजमहल तो दूसरी ओर आगरा किला। यूनेस्को की दो विश्व धरोहरें एकसाथ 80 से 100 फीट ऊंचाई पर उड़ते हुए हॉट एयर बैलून से देखी जा सकती हैं। दोनों धरोहरों के साथ यमुना नदी और आगरा की हरियाली के साथ रोमांच का यह अनुभव इन दिनों दर्शक उठा रहे हैं। किले के पीछे हेरिटेज कॉरिडोर साइट पर बने पार्क में हॉट एयर बैलून उड़ाया जा रहा है, जिसमें बैठने के लिए एक हजार रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन


 

ताज महोत्सव के आकर्षण में हॉट एयर बैलून को शामिल किया गया था, लेकिन दो दिन तेज हवा के कारण यह उड़ाया नहीं जा सका। मंगलवार को हवा बंद हुई तो दोपहर बाद उड़ान फिर से शुरू हो गई। हॉट एयर बैलून की फ्री फ्लाइट को अनुमति नहीं मिल पाई थी, जिस वजह से इसे चंद्रशेखर पार्क के पीछे कॉरिडोर स्थल पर तारों से बांधकर केवल 80 से 100 फीट ऊंचाई तक ले जाया जा रहा है। इसमें बैठकर पर्यटक आगरा किला और ताजमहल जैसी विश्व धरोहरों को ऊंचाई से देखने का रोमांच महसूस कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले यूपी टूरिज्म के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी
यूपी टूरिज्म के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि हॉट एयर बैलून की फ्री फ्लाइट की अनुमति के प्रयास किए जा रहे हैं। जब तक अनुमति नहीं मिलती, तब तक इसी तरह एक ही जगह पर सिर्फ ऊंचाई तक बैलून में बैठा जा सकता है।

 
विज्ञापन

गोवर्धन में भी शुरू किया गया बैलून
राजस एयरोस्पोर्ट्स एंड एडवेंचर्स ने एत्मादपुर और गोवर्धन हैलीपैड से उड़ानें शुरू की हैं। आगरा में ताजमहल के पास और मथुरा में गोवर्धन पर्वत के पास इसे शुरू किया गया है। पिछले साल कंपनी ने हेलिकॉप्टर की उड़ान का दावा किया था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर बटेश्वर में मुख्यमंत्री के सामने उड़ान के बाद से एक भी उड़ान शुरू नहीं हो पाई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed