फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Viral Fever News: seven children died of fever in agra

Agra Viral Fever News: 24 घंटे में सात बच्चों की मौत, बीमारी से एक महिला की भी गई जान

Wed, 13 Oct 2021 12:19 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Oct 2021 12:19 PM IST
सार

आगरा जिले में जानलेवा बुखार का कहर थम नहीं रहा। बुखार की चपेट में आने से मासूम बच्चे जान गंवा रहे हैं। जिले में मंगलवार को बुखार से सात बच्चों ने दम तोड़ दिया। एक महिला की भी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Agra Viral Fever News: seven children died of fever in agra
पिनाहट में बुखार से एक वर्षीय बच्ची की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद तहसील क्षेत्र में मंगलवार को बुखार से सात बच्चों की मौत हो गई है। इसमें फतेहाबाद में एक बच्ची, डौकी में दो बच्चियां और धनौली में दो बच्चियां, पिनाहट और बरहन के एक-एक बच्चे शामिल हैं। बरहन के बुर्ज अतिबल में एक महिला की भी मौत हुई है। 

विज्ञापन


फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम नगला लोहिया ऊझा बली निवासी तीन माह की निवेदिता को बुखार आने पर उसकी जांच करवाई गई। तीन पैथोलॉजी पर रक्त संबंधी जांच में प्लेटलेट्स काउंट अलग-अलग बताईं। हालत गंभीर होने पर आगरा लेकर आ रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


डौकी थाना क्षेत्र के गांव रामफल की ठार निवासी साधना उम्र 14 वर्ष पुत्री रतन सिंह को दो दिन पहले बुखार आया। परिजन उसका उपचार कराने के लिए आगरा ले गए, परंतु उसकी भी उपचार के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घड़ी चंदन के दीपू की मौत
इसी थाना क्षेत्र के गांव घड़ी चंदन निवासी दीपू उम्र करीब 13 वर्ष पुत्री जयप्रकाश को दो दिन पहले बुखार आया। परिजनों ने झोलाछाप से उपचार कराया। परंतु उपचार के दौरान उसकी मंगलवार को मौत हो गई। 

धनौली के नगला बिछिया वाली बस्ती निवासी रवि के आठ साल के बेटे कलुआ की मंगलवार को मौत हो गई। उसे रविवार से बुखार आ रहा था। अजीजपुर निवासी रामवीर प्रजापति की सात साल की बेटी दीपा की भी मौत हो गई है। यह छह अक्तूबर से बीमार चल रही थी। 

बरहन के गांव खेड़ी के खेमचंद्र ने बताया कि उनके ढाई साल के बोकरन को तीन दिन से बुखार आ रहा था। बरहन में दवा दिलाकर लाया, उसने निमोनिया और बुखार बताया। बाद में पता चली कि वह झोलाछाप है। इससे बच्चे की हालत बिगड़ गई और शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। वहीं गांव बुर्ज अतिबल निवासी भूली देवी (50) की बुखार से मौत हो गई। 

पिनाहट में एक वर्षीय बच्ची की गई जान 
पिनाहट कस्बा निवासी शाकिर की एक वर्षीय पुत्री सनाजा की मंगलवार को बुखार से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक उसे तीन दिन से बुखार आ रहा था। इलाज के लिए ग्वालियर लेकर गए थे। जहां सुबह आठ बजे उसकी सांसें थम गईं। क्षेत्र में एक माह में अब तक बुखार से 30 मौत हो चुकी हैं, जिनमें 28 बच्चे शामिल हैं।  

बरहन में झोलाछाप कर रहे इलाज, विभाग मेहरबान
बुर्ज अतिबल के निवासियों ने बताया कि गांव में बुखार से घर-घर में मरीज हैं। पांच की मौत भी हो चुकी है। बरहन में झोलाछाप है, जिनके इलाज से मरीजों की हालत बिगड़ रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग मेहरबानी बनाए हुए है। झोलाछाप को पकड़ने के लिए टीम भी नहीं जांच कर रही है।

बुर्ज अतिवल में स्वास्थ्य विभाग ने बांटी एक्सपायर्ड दवाएं
बरहन के गांव बुर्ज अतिबल के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने एक्सपायर्ड दवाएं वितरित की हैं। गांव में मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक से शिकायत की है। इस पर उन्होंने सीएमओ से जांच कराने को कहा है।  

पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह का कहना है कि बुर्ज अतिबल में मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। यहां ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि स्वास्थ्य शिविर में दवाएं बांटी गई हैं, वह एक्सपायर्ड हैं। जब दवा मंगवाई तो विटामिन बी-कॉम्पलेक्स के रैपर पर एक्सपायरी तिथि जून 2021 लिखी मिली। 

तभी सीएमओ से इस पर बात की और दवा का फोटो भी उनको व्हाटसएप भेजा है। इस तरह से स्वास्थ्य विभाग मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहा है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व विधायक से एक्सपायर्ड दवा वितरण की शिकायत मिली है। इस पर एत्मादपुर सीएचसी प्रभारी से जांच करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed