फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Viral Fever News: 27 days old baby dies of fever in agra

आगरा में बुखार से 27 दिन के बच्चे की मौत: दो दिन पहले ही हुआ था नामकरण, मां का रो-रोकर बुरा हाल

Sun, 26 Sep 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Sep 2021 12:07 AM IST
सार

आगरा जिले में बुखार का प्रकोप मासूम बच्चों के लिए काल साबित हो रहा है। शनिवार को झरनापुरा गांव में 27 दिन के बच्चे की मौत हो गई। वह बुखार से पीड़ित था। परिजन उसे आगरा ले जा रहे थे, लेकिन एंबुलेंस में बैठते ही उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Agra Viral Fever News: 27 days old baby dies of fever in agra
बेटे की मौत के बाद बिलखती मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले की बाह तहसील के झरनापुरा गांव में शनिवार को बुखार के कारण मासूम की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने बच्चों को एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन बच्चे को लेकर एंबुलेंस में बैठे ही थे, तभी उसकी मौत हो गई। इससे मां बेसुध हो गई। 

विज्ञापन


झरनापुरा गांव की रेशमा ने 27 दिन पहले बेटे को जन्म दिया था। परिजनों ने दो दिन पहले ही नामकरण कार्यक्रम आयोजित कर खुशी मनाई थी। शनिवार को मासूम को तेज बुखार होने से हालत बिगड़ गई। रेशमा उसे निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंची। चिकित्सक ने उसे सीएचसी भेज दिया। यहां डॉक्टरों ने बच्चे में ऑक्सीजन का स्तर कम होने की बात कहते हुए एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


एंबुलेंस में बैठते ही बच्चे ने तोड़ा दम 
रेशमा बच्चे को लेकर एंबुलेंस में बैठी ही थी तभी उसकी मौत हो गई। इस दौरान किसी ने अफवाह फैला दी कि इंजेक्शन लगने के बाद पेट फूलने से बच्चे की मौत हुई है। इस पर गांव और आसपास के लोग भी सीएचसी पहुंच गए। अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने उन्हें समझाया कि ऑक्सीजन का स्तर कम होने के कारण बच्चे को रेफर किया था। इस पर लोग माने और लौट गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिन में बुखार से 18 बच्चों की मौत 
जिले में बुखार से 10 दिनों में 18 बच्चों की मौत हो चुकी है। इसमें पिनाहट में सबसे ज्यादा आठ, आगरा के टेढ़ी बगिया, बरहन, फतेहपुर सीकरी और बाह में चार बच्चों ने दम तोड़ दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू से अभी एक ही मरीज की मौत हुई है। यह मरीज बरहन के गांव बुर्ज अतिबल की 70 साल की कैला देवी हैं।

महिला और किशोरी में डेंगू की पुष्टि
जैतपुर के गुमान सिंह पुरा गांव में शनिवार को दो और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें एक किशोरी और एक 48 वर्षीय महिला है। परिजनों ने दोनों को सीएचसी बाह में भर्ती कराया था। अभी तक गांव में डेंगू से 18 साल की दीपा और 4 साल के विवेक की मौत हो चुकी है। 20 से ज्यादा लोग अस्पतालों में हैं। अभी भी घर-घर में लोग बीमार हैं। 

बाह सीएचसी पर बच्चों को लेकर पहुंची महिला
बटेश्वर की किशनप्यारी के तीन बच्चे विष्णु (8), गोपाल(6), रिषी (10) बुखार से पीड़ित हैं।  वह खुद भी बीमार है। महिला तीनों बच्चों को लेकर बटेश्वर सीएचसी पहुंची, लेकिन यहां से उन्हें बाह सीएचसी पर भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed