{"_id":"63ae969de5c67125be629dd1","slug":"agra-villages-will-get-gangajal-from-etah-instead-of-narora","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gangajal in Agra: नरौरा की जगह एटा से मिलेगा आगरा के गांवों को गंगाजल, जानें क्या है योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gangajal in Agra: नरौरा की जगह एटा से मिलेगा आगरा के गांवों को गंगाजल, जानें क्या है योजना
Fri, 30 Dec 2022 01:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 30 Dec 2022 01:13 PM IST
सार
4093 करोड़ रुपये की लागत से अब एटा की गंगा कैनाल से पानी लेने की योजना तैयार की गई है। करीब 8905 किमी लंबी पाइपलाइन आगरा ग्रामीण क्षेत्र में बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
शहर में गंगाजल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा शहर को बुलंदशहर के पालड़ा से गंगाजल मिल रहा है, पर आगरा के ग्रामीण क्षेत्रों को एटा से गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा। मोदी सरकार की हर घर नल से जल योजना में आगरा के गांवों को नरौरा की जगह एटा की लोअर गंगा कैनाल से गंगाजल दिया जाएगा। नए साल में जनवरी के अंत तक 4093 करोड़ रुपये की इस योजना का टेंडर निकाला जाएगा। आगरा के ग्रामीण क्षेत्रों में 3.17 लाख घरों को 8905 किमी लंबी पाइपलाइन के जरिए गंगाजल दिया जाएगा। साल 2024 के अंत तक यह काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत सूबे के आठ जिलों में आगरा भी शामिल है। इस योजना के तहत पहले चंबल नदी या नरौरा बैराज से गंगाजल दिलाने की संभावना पर विचार हुआ, पर अब एटा की लोअर गंगा कैनाल से गंगाजल उपलब्ध होगा। यह योजना दो चरणों में पूरी होगी। पहले पैकेज में 2594.47 करोड़ तथा द्वितीय पैकेज में 1503.76 करोड़ रुपये खर्च कर जिले की 6 तहसीलों के सभी 15 विकास खंडों में 17 भूमिगत सीडब्ल्यूआर (क्लीयर वाटर रिजर्वायर) तथा 409 पानी की नई टंकियां बनाई जाएंगी।
ये भी पढ़ें - यमुना एक्सप्रेसवे पर वैन में गैंगरेप: तीन गिरफ्तार, मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि, नोएडा से जा रही थी औरैया
विज्ञापन
पुरानी 66 टंकियों का जीर्णोद्धार कर उनका इस्तेमाल किया जाएगा। गंग नहर से लेकर घरों तक 8905 कि.मी. लम्बी पाइप लाइन बिछाई जायेगी। इस योजना में 3,17,640 घरों को शुद्ध गंगाजल मुहैया कराया जायेगा। जो ठेकेदार या एजेंसी इन कामों को करेगी, उसे ही दस साल तक रखरखाव करना होगा।