{"_id":"5eae7ddc0ceadc34b606fec1","slug":"agra-up-uttar-pradesh-coronavirus-latest-news-update-today-covid-19-live-updates-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Agra: 26 और कोरोना संक्रमित मिले, संख्या हुई 569, अब तक 137 हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Agra: 26 और कोरोना संक्रमित मिले, संख्या हुई 569, अब तक 137 हुए ठीक
Sun, 03 May 2020 03:59 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 03 May 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। रविवार दोपहर को 26 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 569 हो गई है। इनमें अब तक 137 लोग ठीक हो गए हैं। जबकि 15 लोगों की मौत भी हो चुकी है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
ताजनगरी कोरोना संक्रमण के सबसे तेज दौर में हैं। सात दिनों (27 अप्रैल से 3 मई दोपहर तक) में 196 मरीज मिल चुके हैं। औसत देखा जाए तो एक घंटे से भी कम समय में नया मरीज मिल रहा है। लगातार मिल रहे कोरोना संक्रमित से ताजनगरी में स्थिति चिंताजनक हो गई है। इससे पहले 14 से 21 अप्रैल तक 158 मरीज मिले थे।

अब तक 20 से ज्यादा सब्जी विक्रेता संक्रमित
अब तक मिले संक्रमितों में 20 से ज्यादा सब्जी विक्रेता शामिल हैं। इससे स्थिति और गंभीर हो गई है। शनिवार को 12 सब्जी विक्रेता संक्रमित मिले। इनमें से पांच कोतवाली क्षेत्र के हैं और सात लोहामंडी के। ये बसई और सिकंदरा दोनों मंडी से सब्जी लाते थे। सिकंदरा, लोहामंडी, जयपुर हाउस में बेचते थे। अब इनकी जांच का दायरा और बढ़ाया जाएगा। सभी की स्क्रीनिंग अनिवार्य कर दी गई है।
सब्जी विक्रेताओं में लगातार बढ़ते कोरोना के संक्रमण के कारण लोगों में भी दहशत है। खासकर हॉटस्पॉट एरिया में। लोग सब्जी विक्रेताओं से हरी सब्जी खरीदने में डरने लगने हैं। उधर, कोरोना की दहशत के कारण रविवार की सुबह सब्जी मंडी में किसान नहीं आए।
सोमवार से शहर में पैकेटबंद सब्जी की होम डिलीवरी कराई जाएगी। लगातार सब्जी विक्रेताओं के संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने यह एहतियाती कदम उठाया है। फिलहाल 10 वार्ड में इसकी व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद इसे अन्य में लागू किया जाएगा। दूधियों की तरह सब्जी विक्रेताओं पर पाबंदी लगेगी।

ऐसे बढ़े संक्रमित मरीज
27 अप्रैल- 16 संक्रमित
28 अप्रैल- 15 संक्रमित
29 अप्रैल- 29 संक्रमित
30 अप्रैल- 46 संक्रमित
1 मई - 22 संक्रमित
2 मई- 42 संक्रमित
3 मई दोपहर तक- 26 संक्रमित
कुल- 196 संक्रमित
28 अप्रैल- 15 संक्रमित
29 अप्रैल- 29 संक्रमित
30 अप्रैल- 46 संक्रमित
1 मई - 22 संक्रमित
2 मई- 42 संक्रमित
3 मई दोपहर तक- 26 संक्रमित
कुल- 196 संक्रमित