फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra up board result released

UP Board Result: जानिए आगरा मंडल के किस जिले में किस छात्र ने मारी बाजी, किया टॉप

Mon, 30 Apr 2018 09:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 30 Apr 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
agra up board result released
पास होने के बाद सेल्फी लेती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होते ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। छात्रों को उनके अभिभावकों के साथ-साथ स्कूल प्रशासन ने उन्हें बधाई दी। 
विज्ञापन


छात्रों की धड़कनें रविवार सुबह से ही तेज रहीं। रिजल्ट आने से पहले छात्र तनाव में दिखे। जब छात्रों ने रिजल्ट देखा तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। 
विज्ञापन


आगरा मंडल में मथुरा के किशोरी गर्ल्स इंटर कॉलेज की अमीषा ने 90.80 फीसदी अंक लाकर प्रदेश में दसवीं रैंक हासिल की।आइए जानें और किसने-किसाने किया अपने जिले में टॉप। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरमीडिएट के टॉपर 

agra up board result released
खुशी से उछल पड़ीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
आगरा- बालमुकुंद आदर्श इंटर कॉलेज पनवारी के विपिन सिंह और क्वीन विक्टोरिया इंटर कॉलेज की दीपिका संयुक्त रूप से 90 फीसदी अंक मिले हैं। 

मथुरा- में किशोरी रमण गर्ल्स इंटर कॉलेज की अमीषा शर्मा को 90.80 अंक मिले। उनकी प्रदेश में दसवीं रैंक है और जिला में भी टॉप किया है। 

कासगंज- एसएसएसएचएस विकासनगर सिढ़पुरा के दीपक कुमा 445 अंक के साथ जिले में अव्वल रहे। 

एटा- श्री गणेश इंटर कालेज कुतुकपुर के  अजय राजपूत  450  अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान पर रहे। 

मैनपुरी- पंडित शंभूनाथ इंटर कालेज घिरोर के आयुष मिश्रा को 89 फीसदी अंक मिले हैं। आयुष ने जिले में टॉप किया है।

फिरोजाबाद- पुरातंत सरस्वती विद्यालय मंदिर के कुलदीप यादव परीक्षा में 88.4 फीसदी अंक लाकर जिले में पहला स्थान हासिल किया। 

हाईस्कूल के ये हैं टॉपर

agra up board result released
सफल होने पर मुंह मीठा कराया - फोटो : अमर उजाला
आगरा- पूरनचंद रमेशचंद इंटर कॉलेज खेरगढ़ के अमन कुमार दुबे 92.33 फीसदी अंक के साथ जिले में टॉपर रहे हैं। 

मथुरा-  चमेली देवी इंटर कालेज कशिश जैन ने जिले में सबसे अधिक 91.5 अंक हासिल किया है। 

कासगंज-  द्रोपदी देवी इंटर कॉलेज की प्रियंका राजपूत ने 600 में से 546 अंक मिले हैं। उन्होंने जिले में टॉप किया है।

एटा-  सेंट्र एंड्रूज इँटर कालेज निधौली कलां की गरिमा यादव ने 552 अंक हासिल कर जिले में परचम लहराया है। 

मैनपुरी- तपस्थली पब्लिक स्कूल भोगांव के अभिनव यादव 91.33 हासिल कर टॉप पोजिशन हासिल की है। 

फिरोजाबाद- पुरातंत सरस्वती विद्यालय मंदिर के आकाश ने 90.83 अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed