फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University: written examinations for undergraduate and postgraduate courses

Agra University: स्नातक-स्नातकोत्तर की लिखित परीक्षाएं...नवंबर में होंगी शुरू, जारी की गई अधिसूचना

Wed, 08 Oct 2025 11:55 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 08 Oct 2025 11:55 PM IST
सार

डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से आवेदन पत्र करने के लिए वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी गई है। परीक्षाएं नवंबर में शुरू होंगी।

विज्ञापन
Agra University: written examinations for undergraduate and postgraduate courses
आगरा विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 और चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम के अंतर्गत डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक एवं परास्नातक परीक्षाओं की रूपरेखा बुधवार को जारी कर दी। नवंबर में परीक्षाएं आयोजित होंगी।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि बीए, बीएससी, बीकॉम (प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर), एमए, एमएससी, एमकॉम (प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर) की परीक्षाएं नवंबर के द्वितीय सप्ताह में आयोजित की जाएंगी। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि परीक्षाएं लिखित आधार पर होंगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र भरने की अधिसूचना विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। निर्धारित समय में परीक्षा के आवेदनपत्र ऑनलाइन भरने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन भागों में विभाजित होंगे प्रश्नपत्र
भाग (1)- 10 बहुविकल्पीय प्रश्न, प्रत्येक 2 अंक
भाग (2)- 5 लघु उत्तरीय प्रश्न, प्रत्येक 5 अंक
भाग (3)- 2 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न, प्रत्येक 15 अंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed