{"_id":"5b79364a42c792464c73d235","slug":"agra-university-will-open-the-atal-bihari-vajpayee-journalism-institute","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डॉ बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय खोलेगा अटल बिहारी वाजपेयी पत्रकारिता संस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय खोलेगा अटल बिहारी वाजपेयी पत्रकारिता संस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 19 Aug 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा का डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से स्वतंत्र पत्रकारिता संस्थान खोलेगा। कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित ने शनिवार को इसकी घोषणा की।
कुलपति की अध्यक्षता में शनिवार को खंदारी परिसर स्थित अतिथि गृह में सभी संस्थानों के निदेशक और विभागाध्यक्षों की बैठक यह घोषणा की गई। अटल बिहारी वाजपेयी आगरा विश्वविद्यालय के छात्र रहे थे।
अटल जी ने वर्ष 1950 के आसपास कानपुर के डीएवी कॉलेज से राजनीति विज्ञान से एमए की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी। कानपुर से ही एलएलबी की पढ़ाई शुरू की, हालांकि उसे बीच में छोड़ दिया था। डीएवी कॉलेज उस समय आगरा विश्वविद्यालय से ही संबद्ध था।

आगरा बटेश्वर है पैतृक गांव
कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित ने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र होने के साथ अटल बिहारी वाजपेयी का पैतृक गांव बटेश्वर (आगरा) है। वह एक कवि, पत्रकार, सर्वमान्य राजनेता और कुशल प्रधानमंत्री रहे।
उनके पत्रकारिता पक्ष को कालजयी बनाने के लिए विश्वविद्यालय उनकी स्मृति में स्वतंत्र पत्रकारिता संस्थान खोलेगा। इसमें प्रिंट, इलेक्ट्रानिक और फोटोग्राफी आदि विधाओं में विश्वविद्यालय कोर्स तैयार कर संचालित करेगा।
स्मार्ट क्लासरूम का नियमित इस्तेमाल करें
बैठक में कुलपति ने शैक्षणिक सत्र 2018-19 के संबंध में कुछ निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि आईक्यूएसी के माध्यम से अच्छे प्रोजेक्ट शासन और यूजीसी को भेजे जाएं। बड़े प्रोजेक्ट और रिसर्च पर जोर दिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभागों का लेखाजोखा लिया जाएगा। शिक्षकों के टाइमटेबल कंट्रोल रूम से लिंक किया जाएगा।
कुलपति ने पाठ्यक्रम समय से पूर्ण कराने और स्मार्ट क्लासरूम का नियमित रूप से इस्तेमाल करने के लिए कहा। कुलपति ने कहा कि अच्छे कार्य के लिए विश्वविद्यालय के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है। विश्वविद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।