फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University: Students relieved by 33 percent increase in seats, college principals upset over this

आगरा विश्वविद्यालय: 33 फीसद सीट बढ़ने से छात्रों को राहत, महाविद्यालयों के प्राचार्य इसलिए नाराज

Sat, 11 Oct 2025 09:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Oct 2025 09:38 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में शुल्क नियम की शर्त के साथ 33 फीसदी सीटें बढ़ाने का निर्णय लिया है। वहीं शुल्क बढ़ाने के निर्णय से महाविद्यालयों के प्राचार्यों में नाराजगी फैली है। 

विज्ञापन
Agra University: Students relieved by 33 percent increase in seats, college principals upset over this
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने इस सत्र स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में 33 प्रतिशत सीटें बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे उन विद्यार्थियों को राहत मिली है, जिन्हें कॉलेजों में सीटें भर जाने से प्रवेश नहीं मिल पा रहा था। वहीं, दूसरी ओर सीट वृद्धि में शुल्क नियम की शर्त से महाविद्यालयों के प्राचार्यों में नाराजगी है।
विज्ञापन


बुधवार को विवि ने 33 प्रतिशत सीट वृद्धि के निर्देश जारी कर दिए। कई महाविद्यालयों की लंबे समय से यह मांग भी थी। मगर यह वृद्धि एक शर्त के साथ लागू की गई है। इसके अनुसार जिस भी महाविद्यालय में पाठ्यक्रम में सीट वृद्धि होगी उस पाठ्यक्रम का 10,000 शुल्क विवि के बैंक में जमा कराना होगा। साथ ही उन बच्चों का ही एडमिशन होगा जिनका समर्थ पर रजिस्ट्रेशन हो चुका है। शुल्क नियम के बारे में प्राचार्यों का कहना है कि यह नियम सही नहीं है। पूर्व में शासन की ओर से 33 प्रतिशत सीट निशुल्क बढ़ी थी।
विज्ञापन


वहीं, कुलपति प्रो. आशु रानी का कहना है कि इस नियम को लागू करने का उद्देश्य एडमिशन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निगरानी रखना है। पूर्व में कई बार सीटें बढ़ाई गईं और अनियमितता पाई गईं। अब जिस भी महाविद्यालय को सीट बढ़वानी है वे शुल्क जमा कर आवेदन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed