{"_id":"67ff40167b653bbb9f07bd01","slug":"agra-university-semester-examinations-of-undergraduate-and-postgraduate-will-start-from-april-21-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra University: स्नातक और परास्नातक की सम सेमेस्टर परीक्षाएं 21 अप्रैल से होंगी शुरू, विवि में जारी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: स्नातक और परास्नातक की सम सेमेस्टर परीक्षाएं 21 अप्रैल से होंगी शुरू, विवि में जारी तैयारी
Wed, 16 Apr 2025 10:59 AM IST
अरुन पाराशर
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 16 Apr 2025 10:59 AM IST
सार
डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। इन परीक्षाओं में स्नातक और परास्नातक के तीन लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
डाॅ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में परीक्षा का माहौल बनना शुरू हो गया है। रेगुलर कोर्स के साथ आवासीय संस्थानों के परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है। मंगलवार को विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक सम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि थी। 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ छात्रों को फॉर्म भरने का अंतिम मौका दिया गया था।
विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति से संचालित बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर के साथ एमए, एमएससी और एमकाॅम के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 21 अप्रैल से शुरू होनी है। इसके लिए फॉर्म भरने की मंगलवार को अंतिम तिथि थी। स्नातक और परास्नातक के तीन लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।
छात्रों के परीक्षा फॉर्म न भर पाने की वजह से इससे पहले भी चार बार परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाई जा चुकी है। बावजूद इसके छात्र-छात्राएं फॉर्म भरने से वंचित रह गए थे। 21 अप्रैल से परीक्षा प्रस्तावित है ऐसे में अब परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि शायद ही बढ़े। विवि को मात्र चार दिन में ही सीटिंग से लेकर प्रवेश पत्र और नोडल सेंटर से लेकर परीक्षा केंद्र तक की सारी व्यवस्थाओं को पूरा करना टेढ़ी खीर साबित होगा।
विज्ञापन
बीएड, बीएससी कृषि, एलएलबी के फाॅर्म 28 अप्रैल तक
डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के बीएससी कृषि, एलएलबी, बीएएलएलबी, बीएड के परीक्षा फाॅर्म भरने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि आवासीय संस्थानों और काॅलेजों में संचालित बीसीए, बीबीए, एमबीए, बीएससी होम साइंस सहित अन्य पाठ्यक्रम के छात्रों के परीक्षा फाॅर्म समर्थ पोर्टल के माध्यम से 28 अप्रैल तक भरे जाएंगे। इसके साथ ही बीएससी कृषि और एमएससी कृषि सम सेमेस्टर, एलएलबी, प्रथम, द्वितीय, तृतीय और बीए एलएलबी प्रथम, द्वितीय, तृतीय, पंचम मुख्य और पुनर्परीक्षा, बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष मुख्य और पुनर्परीक्षा के परीक्षा फाॅर्म भरने के लिए बैच बनाकर शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल है। परीक्षा फाॅर्म जमा करने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल है।
आवासीय संस्थानों की परीक्षा मई में
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन मई माह के मध्य तक आवासीय संस्थानों की परीक्षा पूर्ण कराने की योजना बना रहा है। इसके लिए विश्वविद्यालय की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि आवासीय संस्थानों में संचालित सभी पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 1 मई से 15 मई तक कराने का फैसला लिया गया है, जिससे सत्र अनियमित न हो। बता दे कि आंबेडकर विश्वविद्यालय के चार आवासीय संस्थान हैं। जिसमें पालीवाल पार्क कैंपस, खंदारी कैंपस, छलेसर कैंपस और बाग फरजाना कैंपस शामिल हैं। इन सभी आवासीय संस्थान में करीब 4000 से ज्यादा छात्र छात्राएं पढ़ते हैं। वर्ष 2024 में विवि संपादित परीक्षाओं के जल्द ही परिणाम घोषित किए जाएंगे, दीक्षांत समारोह जुलाई में प्रस्तावित है।
स्नातक में बहुविकल्पीय और परास्नातक में होगी लिखित परीक्षा
विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक की सम सेमेस्टर परीक्षाएं तीनों पालियों में परीक्षाएं होंगी। पहली पाली सुबह सात से नौ बजे, दूसरी पाली में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और तीसरी पाली में दोपहर एक से तीन बजे परीक्षा होगी। 20 मई तक चलने वाले इन परीक्षाओं का समय दो घंटे रहेगा। ओएमआर पद्धति पर परीक्षा में छात्रों को 60 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। वहीं परास्नातक स्तर की एमए, एमएससी और एमकाॅम द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं लिखित होगी। अंक सुधार के लिए छात्र एक प्रश्न पत्र में ही शामिल हो सकेंगे।