{"_id":"5b94cd38867a557f365c1dd4","slug":"agra-university-s-bed-examination-will-be-begins-from-september-twenty-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा विश्वविद्यालय की बीएड परीक्षा शुरू होंगी 22 सितंबर से, एक पेपर ओएमआर पर कराने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा विश्वविद्यालय की बीएड परीक्षा शुरू होंगी 22 सितंबर से, एक पेपर ओएमआर पर कराने की तैयारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएड की परीक्षा 22 सितंबर 2018 से होंगी। इसमें बीएड सत्र 2016-18 के द्वितीय वर्ष और सत्र 2017-19 प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों सत्रों की एक-एक प्रश्नपत्र की परीक्षा ओएमआर पर कराने की योजना बनाई है। यह पहली बार होगा।
विज्ञापन
परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे बजे तक होगी। कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित ने कॉलेजों को निर्देश दिया है कि वह जल्द परीक्षा शुल्क जमा कराएं। ऐसा न करने पर वह खुद जिम्मेदार होंगे। परीक्षा शुल्क जमा करने वालों का ही प्रवेश पत्र लॉगइन आईडी पर उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. गिरजाशंकर शर्मा के मुताबिक बीएड प्रथम वर्ष में प्रथम प्रश्नपत्र संख्या-101 (चाइल्डहुड एंड ग्रोविंग अप) और द्वितीय वर्ष के प्रथम प्रश्नपत्र संख्या-201 (नॉलेज एंड कैरिकुलम) की परीक्षा ओएमआर शीट पर कराई जाएगी।
विज्ञापन