डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: पीएचडी की प्रवेश परीक्षा के लिए शुरू हुए आवेदन, जानें क्या अंतिम तिथि
आगरा विश्वविद्यालय में पीएचडी की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क निर्धारित कर दी गई है। आवेदन के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से देखी जा सकती है।
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय इस बार 51 विषयों में शोध कार्य कराएगा। पीएचडी की प्रवेश परीक्षा के लिए आज यानि तीन मार्च से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन लिए जाने की लास्ट डेट 21 मार्च,2022 है। वहीं प्रवेश परीक्षा तीन अप्रैल को कराई जानी है।
ये है शुल्क
विश्वविद्यालय की डीन रिसर्च प्रो. विनीता सिंह के मुताबिक पीएचडी की प्रवेश परीक्षा के लिए शुल्क निर्धारित कर दिया गया है। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के अभ्यर्थियों को 2000 रुपये शुल्क जमा करना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांगों से 1500 रुपये लिए जाएंगे।
वेबसाइट से मिलेगी पूरी जानकारी
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि पीएचडी के संबंध में दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अभ्यर्थी देख सकेंगे। इसके साथ ही शोध निर्देशकों के नाम, सीटों की संख्या का ब्योरा भी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
इन विषयों में शोध कार्य कराएगा विश्वविद्यालय
- एग्रीकल्चर फैकल्टी - एग्रीकल्चरल जूलॉजी एंड एंटोमोलॉजी, एग्रीकल्चर केमिस्ट्री एंड सोइल साइंस, एग्रोनॉमी, एनिमल हसबेंडरी एंड डेयरिंग, हॉटिकल्चर, एग्रीकल्चरल इकनॉमिक्स, एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन, प्लांट ब्रीडिंग एंड जेनेटिक्स, प्लांट पैथोलॉजी, सोइल एंड वाटर कंजर्वेशन, सोइल कंजर्वेशन एंड फॉरेस्ट्री हैं।
- लाइफ साइंस फैकल्टी - बायोटेक्नोलॉजी, बॉटनी, जूलॉजी, एन्वायरमेंटल साइंस, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री।
- कॉमर्स फैकल्टी - एकाउंट एंड लॉ, अप्लाइड बिजनेस इकनॉमिक्स, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन।
- साइंस फैकल्टी - फिजिक्स, केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस, मैथमेटिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, स्टेटिस्टिक्स।
- फाइन आर्ट्स फैकल्टी - ड्राइंग एंड पेंटिंग, म्यूजिक।
- आर्ट्स फैकल्टी - अंग्रेजी, संस्कृत, हिंदी, दर्शनशास्त्र, भूगोल, इतिहास, समाजशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, मनोविज्ञान, समाज कार्य, अर्थशास्त्र, लाइब्रेरी एंड इन्फार्मेशन साइंस, भाषा विज्ञान, रुरल इकनॉमिक्स एंड कोऑपरेशन, रुरल सोशियोलॉजी एंड कम्युनिटी डेवलपमेंट।
- एजूकेशन फैकल्टी- शिक्षाशास्त्र, शारीरिक शिक्षा।
- होम साइंस फैकल्टी- गृह विज्ञान।
- लॉ फैकल्टी- विधि।
- मैनेजमेंट फैकल्टी- ट्रेवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट, मैनेजमेंट, ह्यूमन रिसोर्स एंड मैनेजमेंट।
- मेडिसिन फैकल्टी - फार्मेसी।