{"_id":"5a18076c4f1c1bd1408b8b7b","slug":"agra-university-mark-sheet-having-photo-of-salman-khan-is-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा विविः सलमान खान के फोटो वाली मार्कशीट वायरल, जानिए क्या है पूरा मामला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा विविः सलमान खान के फोटो वाली मार्कशीट वायरल, जानिए क्या है पूरा मामला
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:07 PM IST
विज्ञापन
मार्कशीट में बॉलीवुड स्टार सलमान खान का फोटो छपा है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी मार्कशीट के लिए बदनाम हो चुके डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की एक मार्कशीट इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस मार्कशीट में बॉलीवुड स्टार सलमान खान का फोटो छपा है।
पूरे मामले में विवि प्रशासन ने संबंधित कालेज को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि ऐसे मामलों से परेशानी केवल छात्रों को ही हो रही है, जिस पर किसी का ध्यान नहीं है।
आगरा विश्वविद्यालय में कई सालों से मार्कशीट और डिग्री तैयार करने का जिम्मा प्राइवेट एजेंसी के पास है। एजेंसी से कार्य कराना विश्वविद्यालय के लिए हमेशा सिर दर्द रहा है। यहां छात्रों की मार्कशीट में गड़बड़ी के कई मामले सामने आते हैं।
विज्ञापन
हर साल नंबरों की प्रिंटिंग में तो गड़बड़ी रहती है लेकिन इस बार मार्कशीट पर बॉलीवुड स्टार सलमान खान की फोटो छपना विश्वविद्यालय के लिए उपहास का विषय बन गया है।

कुलपति बोले ये
मामले में विश्वविद्यालय के कुलपति डा. अरविंद दीक्षित का कहना है कि छात्रों के नामांकन और उनके सत्यापन की जिम्मेदारी उनके कालेज की होती है। ऐसे में यह गड़बड़ी विद्यालय की ओर से हुई है। एक बार छात्र के नामांकन के बाद उसे वेरिफाई करने के लिए विद्यालय के पास ही भेजा जाता है, लेकिन इस मामले में कालेज ने ध्यान नहीं दिया। विश्वविद्यालय के संज्ञान में मामला आने के बाद मार्कशीट तुरंत संशोधित करा दी गई।
ये था पूरा मामला
अलीगढ़ के अमृता सिंह मेमोरियल डिग्री कालेज से छात्र जावेद खान ने स्नातक की परीक्षा दी थी। जब उनके पास विवि से मार्कशीट आई तो उसमें अभिनेता सलमान खान का फोटो था। इस पर उन्होंने संशोधन के लिए आवेदन किया।
विवि सूत्रों का कहना है कि जावेद की तरह कई और मार्कशीट में इसी तरह की गड़बड़ियां सामने आई। हालांकि उन्हें वितरण से पहले ही रोक लिया गया है। बता दें कि विवि की इस लापरवाही के कारण कई बार छात्रों को अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ जाता है।