{"_id":"637658b8fa772b04ff3d3907","slug":"agra-university-many-more-teachers-under-stf-probe","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा विश्वविद्यालय: STF की जांच के दायरे में कई और शिक्षक, की गई पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा विश्वविद्यालय: STF की जांच के दायरे में कई और शिक्षक, की गई पूछताछ
Thu, 17 Nov 2022 09:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 17 Nov 2022 09:22 PM IST
सार
एसटीएफ ने कार्यालय बुलाकर पूछताछ की थी। कई और शिक्षक व कर्मचारी भी जांच के दायरे में हैं। इनसे भी जल्द पूछताछ हो सकती है।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति रहे प्रोफेसर विनय पाठक पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप की जांच एसटीएफ कर रही है। शिकायतों के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। उनके कार्यकाल में मुख्य सहयोगी रहे तीन शिक्षकों से एसटीएफ ने बुधवार को कार्यालय बुलाकर पूछताछ की थी। कई और शिक्षक व कर्मचारी भी जांच के दायरे में हैं। इनसे भी जल्द पूछताछ हो सकती है।
ये भी पढ़ें - Etah: एटीएम काटकर 26 लाख की चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार, रखते हैं शराब पीने, महंगे मोबाइल और कपड़ों का शौक
विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीएफ की जांच हुई तेज
प्रो. पाठक की हाईकोर्ट में याचिका खारिज होने के बाद एसटीएफ ने जांच तेज कर दी है। एक टीम लखनऊ में डेरा डाले हैं, जबकि दूसरी टीम ने आगरा में जांच का दायरा बढ़ा दिया है। विश्वविद्यालय में पूर्व कुलपति के कार्यकाल में हुए शिक्षक भर्ती, निर्माण, कार्य, केंद्र निर्धारण, कालेजों की मान्यता को लेकर भ्रष्टाचार की शिकायत एसटीएफ को मिल रही हैं। इनके संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Etah: एटीएम काटकर 26 लाख की चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार, रखते हैं शराब पीने, महंगे मोबाइल और कपड़ों का शौक
विज्ञापन