फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University Less than 20 thousand admissions in graduation

Agra University: स्नातक में अभी 20 हजार से भी कम प्रवेश, 15 जून से ही चल रही प्रवेश प्रक्रिया

Sat, 10 Sep 2022 12:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 Sep 2022 12:32 AM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय में 15 जून से प्रवेश प्रक्रिया चल रही है, इसके बाद भी अभी तक 20 हजार से भी कम छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। संख्या कम रहने से कक्षाओं के संचालन पर सीधा असर पड़ेगा।
 

विज्ञापन
Agra University Less than 20 thousand admissions in graduation
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों व आवासीय इकाई के संस्थानों को मिलाकर स्नातक प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभी तक 20 हजार छात्र-छात्राओं के प्रवेश भी नहीं हो पाए हैं। प्रवेश प्रक्रिया 15 जून से ही चल रही है। अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन ने वेब पंजीकरण बंद नहीं किया है। 15 सितंबर आखिरी तारीख निर्धारित की गई है। 

विज्ञापन

 
स्नातक प्रथम सेमेस्टर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 1.15 लाख से अधिक ने वेब पंजीकरण कराया है। कॉलेजों व संस्थानों में रिपोर्टिंग 28,447 अभ्यर्थियों की हुई है। प्रवेश महज 16,191 छात्र-छात्राओं का हुआ है। बीए में सर्वाधिक 6956 और बीएससी में 4007 छात्र-छात्राओं के प्रवेश हुए हैं। बीकॉम में 1233 ने प्रवेश लिया है। वहीं, परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 27,565 ने वेब पंजीकरण कराया है। कॉलेजों व संस्थानों में रिपोर्टिंग 5156 की है। प्रवेश करीब 2100 छात्र-छात्राओं ने लिया है। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के आवासीय इकाई के संस्थानों में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में आठ सितंबर तक 1082 छात्र-छात्राओं के प्रवेश हुए हैं। विश्वविद्यालय के प्रवेश समिति के समन्वयक प्रो. मनु प्रताप सिंह ने बताया कि प्रवेश के आंकड़े न बढ़ने की मुख्य वजह यह है कि कॉलेज छात्र-छात्राओं का प्रवेश लेने के बाद ऑनलाइन एडमिट का बटन नहीं दबा रहे हैं। इससे संख्या बढ़ नहीं रही है। स्नातक अंतिम वर्ष के पाठ्यक्रमों के परिणाम देर से आए, इसलिए परास्नातक में अभी प्रवेश कम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed