{"_id":"5b894cd542c7924646255b41","slug":"agra-university-found-lost-academic-record-of-atal-bihari-vajpayee","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय ने खोज निकाला अटलजी का गुम हुआ शैक्षणिक रिकॉर्ड, जानें क्यों छोड़ी थी एलएलबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय ने खोज निकाला अटलजी का गुम हुआ शैक्षणिक रिकॉर्ड, जानें क्यों छोड़ी थी एलएलबी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
अटलजी का गुम हुआ शैक्षणिक रिकॉर्ड मिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और उनके पिता कृष्ण बिहारी लाल वाजपेयी का शैक्षणिक रिकॉर्ड खोज निकाला है। दोनों ने डीएवी कॉलेज, कानपुर से पढ़ाई की थी। जो कि उस समय आगरा विश्वविद्यालय से संबद्ध था। वर्ष 1947 में अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीति शास्त्र से एमए किया था। इसी वर्ष उनके पिता ने एलएलबी की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित के निर्देश पर कुलसचिव केएन सिंह ने रिकॉर्ड खोजवाए। एक हफ्ते की तलाश के बाद डिग्री सेक्सन से डिग्री बुक प्राप्त हुई। इसमें वर्ष 1946 से लेकर वर्ष 1948 तक के रिकॉर्ड हैं। यह विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि है।
पीएमओ ने पूर्व प्रधानमंत्री के शैक्षणिक रिकार्ड उपलब्ध न होने की बात कह दी थी। पीएमओ ने वर्ष 2015 में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शैक्षणिक रिकार्ड के संबंध में जानकारी मांगी थी। उस समय रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया जा सका था।

राज्यपाल ने की रिकॉर्ड मिलने की घोषणा
शुक्रवार को राज्यपाल राम नाईक ने दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा एवं गऊ संवर्धन विश्वविद्यालय मथुरा के दीक्षांत समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का शैक्षणिक रिकॉर्ड मिलने की घोषणा की। डिग्री बुक भी दिखाई। कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित के प्रयास की सराहना की।
डिग्री बुक में पूर्व प्रधानमंत्री का नाम अटल बिहारी लाल वाजपेयी दिया गया है। उनका रोल नंबर 561 और एनरोलमेंट नंबर ए-432055 था। उन्होंने तृतीय श्रेणी में एमए की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उनके पिता कृष्ण बिहारी लाल वाजपेयी ने द्वितीय श्रेणी में एलएलबी उत्तीर्ण किया। रोल नंबर 167 और एनरोलमेंट नंबर ए-453598 था। उस समय आगरा विवि के कुलपति डॉ. नारायण प्रसाद अस्थाना थे।

इसलिए छोड़ दी थी एलएलबी
कुलपति डा. अरविंद कुमार दीक्षित ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि उन्होंने कानपुर के फूलबाग में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की एक सभा में हिस्सा लिया था। इसमें उन्होंने खुद बताया था कि वो और उनके पिता ने एक साथ डीएवी कॉलेज में एलएलबी में प्रवेश लिया था।
यदि पिता कॉलेज पहले पहुंच गए तो साथ के लोग पूछते थे कि आपका बेटा कहां है। अटलजी पहले पहुंचते तो लोग पूछते थे, कि आपके पिता कहां हैं। इससे अटल बिहारी वाजपेयी ने एलएलबी छोड़कर एमए राजनीतिशास्त्र में प्रवेश लिया।