फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University Examinations held in June last year results not yet received

आगरा विश्वविद्यालय का हाल: गत वर्ष जून में हुई परीक्षाएं, अभी तक नहीं मिला परिणाम

Fri, 26 Jan 2024 10:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 Jan 2024 10:15 AM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय का हाल चौंकाने वाला है। आलम ये है कि गत वर्ष जून में हुईं परीक्षाओं का परिणाम अभी तक नहीं मिल सका है।
 

विज्ञापन
Agra University Examinations held in June last year results not yet received
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवासीय परिसर के संस्थानों व विभागों की जो परीक्षाएं गत वर्ष जून में कराई थीं, उनका परिणाम अभी तक जारी नहीं किया जा सका है। खासतौर पर परास्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थी अधिक परेशान हैं। उनको नौकरी आदि में प्रमाणपत्र लगाना है। वह बेसब्री से परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


आवासीय परिसर के संस्थानों व विभागों में विद्यार्थियों की संख्या सीमित होने के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन समय पर परिणाम नहीं दे पा रहा है। खंदारी परिसर स्थित स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज परास्नातक स्तर के अधिकतर पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के परिणाम नहीं दिए गए हैं। इसमें माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, बॉटनी, जूलॉजी शामिल है। इसके अलावा सेठ पदमंचद जैन प्रबंध संस्थान में संचालित एमबीए फुल टाइम का परिणाम जारी नहीं किया गया है। समाज विज्ञान संस्थान में संचालित सांख्यिकी का परिणाम लटका हुआ है।
विज्ञापन


ललित कला संस्थान के मास्टर ऑफ फाइन आर्ट के मूर्तिकला, अप्लाइड आर्ट, पेंटिंग और संगीत सभी के परिणाम लटके हुए हैं। अन्य संस्थानों व विभागों के विद्यार्थी भी परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। जिन विद्यार्थियों को कहीं नौकरी के लिए आवेदन करना है या फिर नौकरी कर रहे हैं, उनको अंकपत्र का इंतजार है। विद्यार्थी लगातार विभागों व संस्थानों में संपर्क कर रहे हैं। उन्हें लगातार परिणाम जल्द जारी होने का आश्वासन ही मिला रहा है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि कई पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी कर दिए गए हैं, जो रह गए हैं, उन्हें भी जल्द जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह में डिग्री मिलनी है
इन विद्यार्थियों का अभी तक परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया गया है, जबकि इनको दीक्षांत समारोह में डिग्री दी जानी है। 5 मार्च 2024 को दीक्षांत समारोह प्रस्तावित है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed