फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University Exam examination center Shri Ramswaroop Ganga Prasad College Etah will not be canceled in mass copying

Agra University Exam: कंट्रोल रूम से हो गई बड़ी गलती, सामूहिक नकल में इस केंद्र की परीक्षा नहीं होगी निरस्त 

Sun, 15 May 2022 12:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 15 May 2022 12:55 PM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में कंट्रोल रूम से सूचना दी गई थी कि एटा के श्री रामस्वरूप गंगा प्रसाद कॉलेज और हाथरस के मां जानकी महाविद्यालय में सामूहिक नकल चल रही थी। इसके बाद दोनों केंद्रों की संबंधित पाली की परीक्षाओं को निरस्त करने के निर्देश दिए गए थे,  लेकिन इस मामले में कंट्रोल रूम से एक बड़ी गलती हो गई। 

विज्ञापन
Agra University Exam examination center Shri Ramswaroop Ganga Prasad College Etah will not be canceled in mass copying
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में शुक्रवार को दो केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से सामूहिक नकल पकड़े जाने की सूचना कंट्रोल रूम से विश्वविद्यालय के अधिकारियों को दी गई थी। दोषी परीक्षा केंद्र मां जानकी देवी महाविद्यालय, हाथरस (कोड 695) को अब बदल दिया गया है। इस केंद्र पर होने वाली आगे की परीक्षाएं दो अलग केंद्रों पर कराई जाएंगी। वहीं, श्री रामस्वरूप गंगा प्रसाद कॉलेज, एटा (कोड 940) की परीक्षा निरस्त नहीं होगी, न ही केंद्र बदला जाएगा। इस केंद्र का नाम कंट्रोल रूम वालों ने गलती से भेज दिया था। दरअसल नकल की वीडियो क्लिप डीआरजी महाविद्यालय, अलीगढ़ (कोड 530) की थी। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि मां जानकी देवी, महाविद्यालय, पोरा, हाथरस की जगह मूलचंद मेमोरियल कन्या महाविद्यालय, हसायन रोड, पुर्डिल नगर (कोड 786) और श्री गुमानी सिंह महाविद्यालय, सिकंदराराऊ (कोड 325) को केंद्र बनाया गया है। श्रीमती भूदेवी खुशाली राम महाविद्यालय, मां जानकारी देवी महाविद्यालय, श्री पोखपाल सिंह महाविद्यालय की 17 मई और आगे की परीक्षाएं मूलचंद मेमोरियल कन्या महाविद्यालय में कराई जाएंगी। वहीं, धर्मवीर सिंह महाविद्यालय, श्रीकृष्ण योगीराज महाविद्यालय, केजीएन पीजी कॉलेज की आगे की सभी परीक्षाएं श्री गुमानी सिंह महाविद्यालय में कराई जाएंगी। परीक्षा केंद्रों, नोडल केंद्र पीसी बागला कॉलेज, हाथरस और संबंधित कॉलेजों को इसकी सूचना दे दी गई है।  
विज्ञापन

भेजी गई संशोधित रिपोर्ट

कंट्रोल रूम से शनिवार को विश्वविद्यालय के अधिकारियों को लिखकर दिया गया कि शुक्रवार को दी गई पहली पाली की रिपोर्ट में श्री रामस्वरूप गंगा प्रसाद कॉलेज, नया बांस, एटा का नाम मानवीय त्रुटि की वजह से चला गया था, जिस केंद्र पर सामूहिक नकल दिख रही थी, वह डीआरजी महाविद्यालय, अलीगढ़ की थी। कंट्रोल रूम के प्रभारी प्रो. मनु प्रताप ने बताया कि संशोधित रिपोर्ट भेज दी गई है। एक सिस्टम पर कई परीक्षा केंद्र एक साथ दिखते हैं, निगरानी कर रहे स्टाफ से कॉलेज कोड नोट करने में गलती हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नकल की जांच कराने के बाद होगी कार्रवाई

विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि श्री रामस्वरूप गंगा प्रसाद कॉलेज का नाम कंट्रोल रूम की गलती से सामने आया। इसकी परीक्षा निरस्त नहीं की गई है। केंद्र भी नहीं बदला जा रहा है। प्रभारी कुलपति के आदेश पर यह सूचना परीक्षा केंद्र, नोडल केंद्र और जिन कॉलेजों के केंद्र पड़े थे, उनको दे दी गई है। डीआरजी महाविद्यालय, अलीगढ़ मामले में नकल की जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को पहली पाली में केंद्र में सुबह 10:12 बजे कुछ लोग परीक्षार्थियों को नकल कराते दिखे थे। कमरे में हलचल थी। परीक्षार्थी आपस में बात कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed