फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra university exam 2022 Warehouse visible from the control room instead of the examination center

आगरा विश्वविद्यालय: कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्र की निगरानी के लिए देखा सीसीटीवी, परीक्षार्थियों की जगह नजर आए बैट्री गोदाम के कर्मचारी 

Tue, 12 Apr 2022 10:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Apr 2022 10:26 PM IST
सार

गुरु निरंजनानंद महाविद्यालय ने विश्वविद्यालय को गलत आईपी एड्रेस दे दिया। जब सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से परीक्षा केन्द्र देखा गया तो गोदाम में लोग काम करते दिखाई दिए।

विज्ञापन
Agra university exam 2022 Warehouse visible from the control room instead of the examination center
परीक्षार्थियों की जगह नजर आए बैट्री गोदाम के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बीए, बीएससी और बीकॉम के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा को मजाक बनाया जा रहा है। मंगलवार को परीक्षा के दौरान एक बिल्कुल अलग मामला सामने आया। कंट्रोल रूम से गुरु निरंजनानंद महाविद्यालय परीक्षा केंद्र की सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी करने का प्रयास किया गया तो केंद्र और कक्षों की जगह बैट्री का गोदाम नजर आया। गोदाम में कर्मचारी काम कर रहे थे। गलत आईपी एड्रेस देने से यह परेशानी आई।

विज्ञापन

यहां बनाया गया है कंट्रोल रूम

विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित आईईटी में कंट्रोल रूम बनाया गया है। दो केंद्र बनाए गए हैं। एक केंद्र से आगरा मंडल और दूसरे से अलीगढ़ मंडल के कॉलेजों की निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन

 गोदाम में काम कर रहे थे कर्मचारी

मंगलवार को दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान दोपहर करीब 12:53 बजे कंट्रोल रूम से गुरु निरंजनानंद महाविद्यालय, आगरा (कोड-345) को जोड़ा गया तो परीक्षा केंद्र की जगह कोई गोदाम नजर आ रहा था। कर्मचारी काम कर रहे थे। गोदाम में बैट्रियां रखी हुई थीं। टेस्ला बैट्री का विज्ञापन भी गोदाम में लगा हुआ दिख रहा था। कंट्रोल रूम के स्टाफ ने पहले भी देखा था तो गोदाम ही दिख रहा था। कंट्रोल रूम से परीक्षा नियंत्रक को केंद्र की रिपोर्ट भेज दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पष्टीकरण लेकर की जाएगी कार्रवाई 

परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि परीक्षा केंद्र की जगह गोदाम का आईपी एड्रेस देना अनियमितता है। परीक्षा केंद्र के केंद्र व्यवस्थापक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। 

 

100 केंद्र भी सीसीटीवी कैमरों से दिख नहीं रहे 

 विश्वविद्यालय प्रशासन ने सौ फीसदी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से कंट्रोल रूम से जोड़ने की योजना बनाई थी। यह व्यवस्था बनाने में विश्वविद्यालय का तंत्र फेल रहा है। 403 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, इसमें से 217 ने ही गूगल फॉर्म भरकर आईपी एड्रेस और पासवर्ड विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया है। 100 से भी कम केंद्र कंट्रोल रूम से दिख रहे हैं। 

मिले 142 कॉलेजों के आईपी एड्रेस

आगरा मंडल के कॉलेजों के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम को मंगलवार (12 अप्रैल) तक 142 कॉलेजों के आईपी एड्रेस व पासवर्ड प्राप्त हुए। 66 केंद्रों की निगरानी हो पा रही है, बाकी कैमरे बंद होने या अन्य तकनीकी कारणों से नजर नहीं आ रहे हैं। अलीगढ़ मंडल के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम को 75 कॉलेजों के आईपी एड्रेस व पासवर्ड मिले हैं। 12 केंद्र कंट्रोल रूम से दिख रहे थे। 

ये बोले प्रभारी 

कंट्रोल रूम प्रभारियों का कहना है कि नियमित रूप से रिपोर्ट परीक्षा नियंत्रक को दी जा रही है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव का कहना है कि एक बार केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी किया जा चुका है, दोबारा जारी किया जाएगा, जिन केंद्रों की शिकायत है, उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed