फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University Convocation Huma Jaffer will become Golden Girl will get 12 medals

आगरा विवि दीक्षांत समारोह: हुमा जाफर बनेंगी गोल्डन गर्ल, 12 पदक मिलेंगे

Fri, 31 Mar 2023 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 31 Mar 2023 12:02 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हुमा जाफर को सर्वाधिक 12 पदक मिलेंगे। हुमा जाफर एफएच मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस की छात्रा हैं। 
 

विज्ञापन
Agra University Convocation Huma Jaffer will become Golden Girl will get 12 medals
हुमा जाफर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने 13 अप्रैल को होने वाले 88वें दीक्षांत समारोह के लिए पदक पाने वाले छात्र-छात्राओं की प्राथमिक सूची जारी कर दी है। इस बार के दीक्षांत समारोह की गोल्डन गर्ल हुमा जाफर होंगी। उन्हें कुल 12 पदक मिलेंगे। इनमें 11 स्वर्ण और 1 रजत पदक है। हुमा एफएच मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस की अंतिम वर्ष की छात्रा हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्राथमिक सूची के आधार पर 31 मार्च तक आपत्तियां मांगी हैं। आपत्तियों का निस्तारण करके अंतिम सूची जारी की जाएगी। हालांकि पदकों की संख्या के आधार पर हुमा जाफर का ही गोल्डन गर्ल बनना तय है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के मुताबिक आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP Nagar Nikay Chunav 2023: आगरा में 13 नगर निकायों में से पांच हुए सामान्य, जानें अपनी सीट का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

ये 12 पदक मिलेंगे

आगरा रोटरी क्लब स्वर्ण पदक, अखिल भारतीय महिला परिषद आगरा शाखा स्वर्ण पदक, बक्ले स्वर्ण पदक, श्रीमती बजीर सिंह सरीन रजत पदक, डॉ. जैतिंदर नाथ हाजरा स्वर्ण पदक, डॉ. टुकी राम एल्हेंस स्वर्ण पदक, कुमारी अमिता सिंघल स्मृति स्वर्ण पदक, श्रीमती तुलसा देवी स्मृति स्वर्ण पदक, श्रीमती माधुरी देवी श्रीवास्तव स्मृति स्वर्ण पदक, श्री ब्रजनंदन चौबे स्मृति स्वर्ण पदक, प्रो. सुखवीर प्रसाद जैन व श्रीमती शाकुंतला जैन स्वर्ण पदक, लायंस क्लब आगरा यूनाइटेड स्वर्ण पदक उनको दिया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed