फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra uday garment market seles increase after corona curfew ready for rakhi hariyali teej and diwali

आगरा उदय: हरियाली तीज और राखी के त्योहार देंगे गारमेंट व्यवसाय को बूम, व्यापारियों ने की दिवाली की तैयारियां

Fri, 23 Jul 2021 10:49 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 23 Jul 2021 10:49 AM IST
सार

अब गारमेंट व्यापारी का कहना है कि हरियाली तीज और रक्षाबंधन के त्योहारों पर एक बार फिर बाजार में रौनक लौटेगी। गारमेंट ट्रेड से जुड़े व्यवसायियों ने दीवाली की तैयारियां भी कर ली हैं। 

विज्ञापन
agra uday garment market seles increase after corona curfew ready for rakhi hariyali teej and diwali
आगरा उदय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण के बाद बाजार खुले तो व्यापारी आशंकित थे मगर सहालग का दौर होने के कारण गारमेंट ट्रेड में भी मंदा नहीं रहा। व्यापारियों ने ग्राहकों को आकर्षक ऑफर दिए। अब गारमेंट व्यापारी का कहना है कि हरियाली तीज और रक्षाबंधन के त्योहारों पर एक बार फिर बाजार में रौनक लौटेगी। गारमेंट ट्रेड से जुड़े व्यवसायियों ने दीवाली की तैयारियां भी कर ली हैं। 

विज्ञापन


बाजार बेहतर, वीकेंड पर बंदी खत्म हो
अभी तक बाजार में सहालग के कारण रौनक रही। खरीदारी की गई। वीकेंड की साप्ताहिक बंदी का असर बाजार पर पड़ रहा है। रविवार की बंदी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि नौकरी पेशा वाले लोग इसी दिन खरीदारी करने निकलते हैं। हमने अभी सेल शुरू की है। दीवाली तक की तैयारी है।  - सुचित सुराना, बच्चूमल संस
विज्ञापन


 रक्षाबंधन व तीज का इंतजार
अभी तक बाजार अच्छा रहा है। लोग शॉपिंग करने निकल रहे हैं। सहालग के बाद भी बाजार में मंदी नहीं है। अब हम हरियाली तीज और राखी के त्योहारों का इंतजार कर रहे हैं। राखी पर बहनों को गिफ्ट देने के लिए लोग खरीदारी करते हैं। इसी समय बदलते मौसम के अनुसार कपड़ों की खरीद होती है। -मोहित वरेजा, कपड़ा मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सेल और डिस्काउंट दे रहे 
सहालग में जहां एथनिक, इंडो वेस्टर्न गारमेंट की सेल हुई है, वहीं कैजुअल वियर में कुछ कमी आई है। इसके बाद भी बाजार में मंदी जैसा कुछ नहीं है। आगामी सीजन और त्योहारों को लेकर हमने ऑर्डर बुक कराए हैं। अभी सेल और डिस्काउंट दिया जा रहा है। हरीश, डायरेक्टर, राजन मॉल

मानसून में भी होगी बिक्री
शादी ब्याह का सीजन बेहतर रहा है। अब मानसून में भी कई त्योहार आ रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर से ग्राहक बाजार में खरीदारी को निकलेगा। तीसरी लहर का हौवा नहीं है। अगर ऐसे ही रहा तो दीवाली पर इस बार बंपर सेल होने की उम्मीद है। प्रांजल मित्तल, डिंपल कलेक्शन

विंटर सीजन की कर रहे तैयारी
अभी तक मार्केट में अच्छा रेस्पांस रहा है। शादियों में पहले की तरह लोगों ने खरीदारी नहीं की मगर इसके बाद भी मार्केट सूना नहीं रहा। अब विंटर सीजन की तैयारी है। नवंबर से लेकर जनवरी तक के लिए व्यापारी तैयारी कर रहे हैं। लोग लापरवाही नहीं बरतेंगे तो तीसरी लहर से भी मुकाबला कर लिया जाएगा। -राजकुमार, राजकुमार 

बंदी को समाप्त करने से मिलेगी राहत
अभी तक बाजार का माहौल ठीक रहा है। बच्चों के कपड़ों की खरीदारी के लिए मूवमेंट कम नहीं हुआ है। अगर वीकेंड पर शनिवार व रविवार की जगह सोमवार व मंगलवार की बंदी कर दी जाए तो मार्केट में ज्यादा संख्या में लोग पहुंचेंगे। उपेंद्र, टोडलर्स 

बाजार एक जैसा नहीं रहता है। अब सहालग के बाद कुछ मंदी आई है मगर अब रक्षाबंधन जैसे त्योहार हैं। इसके साथ ही हमने सेल शुरू की है, जहां उत्पादों पर 50 फीसदी तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह डिस्काउंट फ्रेश आयटम पर है। अनूप सुराना-बच्चूमल कलेक्शन

पेंट कारोबार को जागी उम्मीद
पेंट कारोबार एक बार फिर से तैयार है। अब आगामी सीजन में बंपर सेल की उम्मीद है। दीवाली पर ही सबसे ज्यादा कारोबार होता है। इस बार सहालग से लेकर अभी तक पेंट व्यवसाय को कुछ उम्मीद बंधी है। ग्राहक को प्रतिष्ठित ब्रांड औैर प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान से ही खरीदारी करनी चाहिए, ताकि बेहतर क्वालिटी मिल सके। - मुरारीलाल गोयल, गोयल पेंट्स, कोषाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पेंट व्यापार मंडल

आगरा उदय: इलेक्ट्रोनिक मार्केट को ‘एसी’ ने दी नई ऊंचाई, त्योहारों के साथ बढ़ी डिमांड
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed