{"_id":"6138b7f38ebc3e32763ae809","slug":"agra-two-more-case-found-of-dengue","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: कछपुरा और नाऊ की सराय में दो बच्चों में मिला डेंगू, 14 संदिग्धों के नमूने जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: कछपुरा और नाऊ की सराय में दो बच्चों में मिला डेंगू, 14 संदिग्धों के नमूने जांच को भेजे
Wed, 08 Sep 2021 06:47 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 08 Sep 2021 06:47 PM IST
सार
ताजनगरी में डेंगू के अब तक 12 मरीज मिले हैं, इनमें सबसे ज्यादा आठ बच्चे शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हैं। लोगों से अपील की गई है कि साफ-सफाई का ध्यान रखें।
विज्ञापन
डेंगू
- फोटो : un hindi samachar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी में डेंगू के दो और मरीज मिले हैं। इनसे एक कछपुरा और दूसरा नाऊ की सराय का है। यह दोनों ही बच्चे हैं। यह निजी अस्पताल में भर्ती हैं। अब तक आगरा में 12 मरीज डेंगू के मिल चुके हैं। दो दिन में डेंगू के 128 संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी आरके दीक्षित ने बताया कि कछपुरा में 15 साल की किशोरी में डेंगू मिला है। दूसरा मरीज 11 साल का बच्चा है, जो नाऊ की सराय का रहने वाला है। इन दोनों को ही तीन-चार दिन से बुखार न टूटने पर निजी लैब में जांच कराई थी, जहां पॉजिटिव मिलने के बाद एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब आगरा में डेंगू के मरीजों की संख्या 12 हो गई है। बच्चों की संख्या सबसे अधिक है, आठ बच्चों में डेंगू पुष्ट हुआ है।
मथुरा-फिरोजाबाद रिश्तेदारी से लौटे हैं मरीज: सीएमओ
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि अभी तक 12 मरीज डेंगू के मिले हैं। इनके यहां टीम भेजकर घर और आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया है। सात के घरों में पानी की टंकी और कूलर की टंकी में लार्वा मिला है। पांच मरीजों की केस हिस्ट्री पता करने पर यह मथुरा-फिरोजाबाद रिश्तेदारी से लौटकर आए हैं। इनको हल्का बुखार आ रहा था।
विज्ञापन
2018 में 190 मरीज, 2020 में 25 में मिला था डेंगू
2018 में डेंगू के 190 मरीज मिले थे, लेकिन इससे किसी मरीज की मौत नहीं हुई थी। जबकि बीते साल कोरोना महामारी की पहली लहर में 25 मरीजों में डेंगू मिला था। चिकनगुनिया का बीते साल कोई मरीज नहीं मिला था।
बीमारी 2018 2019 2020 2021
मलेरिया 82 81 25 09
डेंगू 190 144 25 12
चिकनगुनियां 04 08 - -
चार साल में नमूनों की जांच:
2018 में: 166180
2019 में: 166108
2020 में: 68757
2021 में: 53734
बेखौफ बदमाश: आगरा में हाईवे पर बाइक सवार की गोली मारकर हत्या से सनसनी