{"_id":"5f50c70c8ebc3ea3ab790b70","slug":"agra-two-businessmen-missing-within-48hours-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः दो दिन में सराफ और व्यापारी लापता, हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः दो दिन में सराफ और व्यापारी लापता, हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 04 Sep 2020 08:56 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 04 Sep 2020 08:56 AM IST
सार
दयालबाग के अपर्णा रिवर व्यू अपार्टमेंट निवासी सौरभ गुप्ता (40) सराफा हैं। परिजनों के मुताबिक, सौरभ की कोतवाली के किनारी
बाजार में दुकान है। उनका चांदी की पायल बनाने का कारोबार है।
विज्ञापन
सराफ और व्यापारी लापता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी में दो दिन के अंदर सराफ सौरभ गुप्ता और ट्रेडिंग कारोबारी सारिक लापता हो गए। परिजनों के तलाश करने पर भी उनका पता नहीं चला। सौरभ गुप्ता ने जाने से पहले अपनी पत्नी को मैसेज किया था। इसमें घर नहीं आने की बात कही थी। वहीं सारिक बिजली घर गए थे। इसके बाद से उनका पता नहीं है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों की तलाश की जा रही है।
दयालबाग के अपर्णा रिवर व्यू अपार्टमेंट निवासी सौरभ गुप्ता (40) सराफा हैं। परिजनों के मुताबिक, सौरभ की कोतवाली के किनारी बाजार में दुकान है। उनका चांदी की पायल बनाने का कारोबार है। एक सितंबर की सुबह नौ बजे घर से निकले थे। एक्टिवा दुकान के पास खड़ी करने के बाद चले गए। इसके बाद पत्नी राखी गुप्ता के मोबाइल पर मैसेज किया कि मैं किसी काबिल नहीं हूं। अपना और बेटे का ख्याल रखना। मेरे भाई और परिवार ने बहुत साथ दिया। मैंने सब कुछ बर्बाद कर दिया। हमेशा के लिए जा रहा हूं। परिवार में हड़कंप मच गया, मोबाइल बंद था। इसके बाद परिवार ने सौरभ की तलाश शुरू कर दी। सुराग नहीं लगने पर परिजन थाने पहुंचे।
ये भी पढ़ें- एक्सक्लूसिव : नाइजीरियन गिरोह ने आठ साल में की 560 करोड़ की ठगी, ऐसे बनाया लोगों को शिकार
विज्ञापन
न्यू आगरा के न्यू आदर्श नगर निवासी भाई मयंक गुप्ता ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि सराफ दुकान पर एक्टिवा खड़ी करके गए हैं। परिजनों ने उनके तनाव में होने की बात कही है। तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखे गए हैं।

बिजली घर गए थे कारोबारी
शाहगंज के गजानन नगर निवासी मोहम्मद सारिक (38) ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते हैं। वह बुधवार को सुबह 10:30 बजे घर से बाइक पर बिजलीघर तक गए थे। काम से जाने की कहकर निकले थे। दोपहर में 12:30 बजे पत्नी अंजुम ने पति के मोबाइल पर संपर्क किया। मोबाइल बंद था। इसके बाद परिजनों ने तलाश की। रिश्तेदार और दोस्तों के यहां पता किया, लेकिन उनके बारे में कुछ जानकारी नहीं मिल सकी। इस पर थाना शाहगंज पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने सारिक के मोबाइल की आखिरी लोकेशन पता की। वह शाहगंज की टीचर्स कॉलोनी के पास निकली। उनका घर कुछ ही दूरी पर है। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से पड़ताल करने में लगी है कि वह कहां चले गए? एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने दोनों ही मामलों को गंभीरता से लिया है। थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।